Exit Poll Result 2024: छिंदवाड़ा सीट पर किसकी होगी जीत? नकुलनाथ या बंटी साहू, आजतक के एग्जिट पोल ने चौंकाया
Exit Poll Result 2024 Chhindwara: लोकसभा चुनाव 2024 में अंतिम चरण की वोटिंग खत्म होने के बाद टॉप हॉट सीटों पर एग्जिट पोल के नतीजे ने लोगों की धड़कन बढ़ा दी है। इंडिया टुडे आज तक चैनल के एग्जिट पोल ने भाजपा को लोकसभा चुनाव में बहुमत दे दिया है। वहीं मध्य प्रदेश की 29 सीटों को लेकर इस सर्वे ने चौंका दिया है।
मध्य प्रदेश की सबसे हॉट सीट छिंदवाड़ा सीट को लेकर आज तक के एग्जिट पोल ने जो रुझान दिए हैं। उससे अब यहां मुकाबला कांटे का नजर आ रहा है। दरअसल, इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल ने मध्य प्रदेश की 29 सीटों में से 28 भाजपा को दिए हैं सिर्फ एक सीट पर कांग्रेस खाता खोल सकती है उसके भी चांस कम नजर आ रहे हैं। ऐसे में यह सीट छिंदवाड़ा है या राजगढ़, इसका पता 4 जून को ही चल पाएगा।

इंडिया टुडे के एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश में भाजपा को 29 में से 28 सीटें मिलने का अनुमान बताया जा रहा है। वही वोट परसेंटेज की बात करें तो भाजपा को 61% और कांग्रेस के खाते में 33% वोट जा सकता है। वही छिंदवाड़ा सीट को लेकर कांटे की टक्कर बताई जा रही है, लेकिन गुना सीट पर सिंधिया सेव बताए जा रहे हैं। जबकि राजगढ़ लोकसभा सीट पर भी टफ फाइट बताई जा रही है।
बता दे लोकसभा चुनाव में एमपी की सभी 29 सीटों पर क्लीन स्वीप करने के इरादे से उतरी बीजेपी के लिए छिंदवाड़ा सीट सबसे महत्वपूर्ण है। दरअसल, बीजेपी ने कमलनाथ के गढ़ को विशेष ध्यान में रखा। रणनीति के अनुसार, छिंदवाड़ा में असंतुष्ट और प्रभावशाली कांग्रेस नेताओं के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बीजेपी में शामिल किया गया, ताकि कांग्रेस छिंदवाड़ा की जमीन पर कमजोर हो।
सबसे पहले, छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा से कांग्रेस विधायक कमलेश शाह बीजेपी में शामिल हुए। इसके अलावा, कमलनाथ के करीबी विश्वासपात्र और साल 2019 में कमलनाथ के लिए अपनी सीट खाली करने वाले पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना और उनके बेटे अजय सक्सेना बीजेपी में शामिल हो गए। कुछ दिन पहले ही, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबी सैयद जफर भी बीजेपी में शामिल हो गए थे।
छिंदवाड़ा से 9 बार लोकसभा चुनाव जीते नाथ
कमलनाथ ने छिंदवाड़ा से 9 बार लोकसभा चुनाव जीते हैं, जबकि 2019 में उनके बेटे नकुलनाथ सांसद बने। उनकी योगदान की वजह से कांग्रेस को छिंदवाड़ा में जीत मिली, जबकि 1977 के लोकसभा चुनावों में उत्तर भारत में कांग्रेस का सफाया हो गया था, मगर छिंदवाड़ा से कांग्रेस को जीत मिली थी।
बीजेपी ने छिंदवाड़ा लोकसभा सीट में मात नहीं दी है, महज एक बार 1997 के उपचुनाव में जीत दर्ज की थी। 2014 और 2019 की मोदी लहर के बावजूद, बीजेपी इस सीट पर कांग्रेस को हरा नहीं सकी। हालांकि, इस बार एग्जिट पोल में बीजेपी के उम्मीदवारों को मजबूती से देखा जा रहा है।

लोकसभा चुनाव के सातों चरण के मतदान के बाद, अब एग्जिट पोलों के नतीजे सामने आ रहे हैं। निम्नलिखित सर्वे में उल्लिखित है कि किस दल को कितनी सीटें मिल रही हैं:
- न्यूज 24 - टुडेज चाणक्य: इस सर्वे के अनुसार, भाजपा को प्रदेश की सभी 29 सीटें मिल रही हैं। कांग्रेस को किसी भी सीट पर जीत का अनुमान नहीं है।
- इंडिया टीवी: इस सर्वे के अनुसार, भाजपा को 28 से 29 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को एक सीट की जीत का अनुमान है।
- एबीपी सी वोटर: इस सर्वे के अनुसार, भाजपा को 26-28 सीटें और कांग्रेस को 1-3 सीटें मिलने की संभावना है।
- इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया: इस सर्वे के अनुसार, भाजपा को 28-29 सीटें और कांग्रेस को 0-1 सीटें मिलने का अनुमान है।
- टाइम्स नाऊ: इस सर्वे के अनुसार, भाजपा को प्रदेश की सभी 29 सीटें मिल रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications