MP News Lok sabha chunav: एमपी में विधानसभा चुनाव हारने वालों का भी लोकसभा में हो गया बेड़ा पार

MP Lok Sabha 2024 News: मध्य प्रदेश में भाजपा की लहर ऐसी चली कि ऐसे उम्मीदवार भी चुनाव जीत गए जो 6 महीने पहले विधानसभा का चुनाव भारी अंतर से हार गए थे। भाजपा ने ऐसे हारे हुए उम्मीदवारों को लोकसभा में भी उम्मीदवार बना दिया था। यह तीनों नेता अपना-अपना चुनाव जीत गए हैं। इसमें एक उम्मीदवार ने जीत का रिकॉर्ड भी बनाया है।

कांग्रेस ने भी ऐसा प्रयोग किया था, लेकिन उसका यह प्रयोग असफल रहा। भाजपा ने ऐसे छह नेताओं को उम्मीदवार बनाया था, जो विधानसभा का चुनाव हाल ही में हार गए थे। जिसमें ग्वालियर लोकसभा से चुनाव जीते भारत सिंह कुशवाहा, विधानसभा चुनाव में ग्वालियर ग्रामीण से चुनाव हारे थे।

Even those who lost the assembly elections in MP won the Lok Sabha elections 2024

वही दमोह लोकसभा से चुनाव जीते राहुल लोधी, खरगापुर से चुनाव हारे थे। सतना लोकसभा के सांसद गणेश सिंह सतना विधानसभा का चुनाव हारे।

इसी तरह केंद्रीय मंत्री और मंडला से लोकसभा का चुनाव जीतने वाले फग्गन सिंह कुलस्ते निवास विधानसभा से चुनाव हार गए थे। नकुलनाथ को हराने वाले छिंदवाड़ा लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार विवेक साहू बंटी हाल ही में कमलनाथ से विधानसभा का चुनाव हारे थे वही भोपाल लोकसभा से जीते आलोक शर्मा भोपाल उत्तर विधानसभा का चुनाव हार गए थे।

बता दे लोकसभा चुनाव का रिजल्ट आने के बाद, भाजपा केे नेता उत्साहित है, जबकि कांग्रेस खेमे में मायूसी छा गई है। भाजपा को सबसे ज्यादा वोट आदिवासी अंचल से मिले हैं, जहां पर एक तरफा जीत के कारण कमलनाथ के गढ़ में कमल खिल गया। मतगणना शुरू होने से पहले, कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों के कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आ रहा था, लेकिन पहले राउंड की गणना शुरू होते ही, भाजपा के प्रत्याशी विवेक बंटी साहू हर विधानसभा में बढ़त बनाते नजर आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+