MP में फिर बढ़ा इंजीनियरिंग करने का क्रेज, CS में 2 लाख स्टूडेंट्स की चॉइस फिलिंग, 85 हजार पर थम गई IT

MP Education News: तकनीकी शिक्षा विभाग की इंजीनियरिंग डिग्री और डिप्लोमा में विद्यार्थियों का काफी रुझान सामने आ रहा है। बीते साल की अपेक्षा वर्तमान सत्र में विद्यार्थियों के ज्यादा प्रवेश होने के कयास लगाए जा रहे हैं। यहां तक उनकी चॉइस में काफी अंतर दिखाई दे रहा है। 12वीं पास विद्यार्थी कंप्यूटर साइंस में अपने भविष्य बनाने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं 10वीं पास विद्यार्थी मैकेनिकल में अपना फ्यूचर तरासेंगे।

मध्य प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेज की लगभग 70 हजार सीटों के लिए एडमिशन प्रक्रिया चल रही है। इसमें सबसे ज्यादा करीब 20 हजार सीटें सीएस (कंप्यूटर साइंस) की है, जबकि मैकेनिक की 9 हजार 278 सीटें है। विद्यार्थियों ने सबसे ज्यादा 2 लाख चॉइस फिलिंग CS में दर्ज की है।

Engineering craze in MP choice filling of 2 lakh students in CS 85 thousand in IT seats 70000

बीते वर्षों में सीएस की सीटों में करीब 6000 की बढ़ोतरी हुई है। विभाग इंजीनियरिंग की 70000 सीटों के लिए अलॉटमेंट जारी करेगा। विद्यार्थी 10 अगस्त तक आवंटित कॉलेज में पहुंचकर प्रवेश ले पाएंगे। इसके अलावा विद्यार्थियों दौरान अपग्रेडेशन का विकल्प चुन सकेंगे वे 10 अगस्त तक ही अपग्रेडेशन करेंगे। विभाग 13 अगस्त को उनका अलॉटमेंट जारी करेगा। विद्यार्थियों को चार दिन में आवंटित कॉलेज में प्रवेश लेना होगा। वह 16 अगस्त के बाद प्रवेश नहीं ले पाएंगे।

सात फीसदी ही रजिस्ट्रेशन हुए

वर्तमान में सुबह के इंजीनियरिंग कॉलेजों की लगभग 70 हजार सीटों के लिए एडमिशन प्रक्रिया चल रही है सीट की तुलना में 7% छात्रों ने जेईई मेंस के आधार पर रजिस्ट्रेशन कराया है। भोपाल इंजीनियरिंग कॉलेज में लगभग 25 हजार सीटें हैं। इंजीनियरिंग एरिया की ब्रांच की बात करें तो भोपाल में करीब 6 हजार सीटों पर दाखिला दिया जाएगा।

इंजीनियरिंग की सीट

  • सीएस ब्रांच: 20,672 सीटों के लिए 2,06,000 चॉइस फीलिंग
  • आईटी ब्रांच: 3,273 सीटों के लिए 85,650 चॉइस फीलिंग
  • सिविल ब्रांच: 7,916 सीटों के लिए 36,600 चॉइस फीलिंग
  • मैकेनिकल ब्रांच: 9,244 सीटों के लिए 40,500 चॉइस फीलिंग
  • ईसी ब्रांच: 6,243 सीटों के लिए 48,250 चॉइस फीलिंग
  • ईईई ब्रांच: 3,464 सीटों के लिए 12,500 चॉइस फीलिंग
  • इमर्जिंग एरिया ब्रांच: 9,702 सीटों के लिए 9,024 चॉइस फीलिंग
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+