Khargone News: अतिक्रमणकारियों ने पुलिस के सामने महिला सरपंच को पीटा, पिटाई का लाइव वीडियो वायरल
खरगोन जिले में महिला सरपंच की पिटाई का मामला सामने आया है। महिला सरपंच की जब पिटाई हो रही थी पुलिस मौके पर मौजूद थी, लेकिन आरोपियों को रोका तो दूर बीच-बचाव तक नहीं किया। घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा
Khargone News: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में दबंगों के हौंसले इतने बुलंद हो गए कि सरेआम महिला सरपंच की बुरी तरह से मारपीट कर दी। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
जानकारी अनुसार पुलिसकर्मी की मौजूदगी में महिला सरपंच के साथ मारपीट की गई, लेकिन पुलिस तमाशबीन बनी रही। हैरानी की बात ये है कि इस घटना का मामला भी दर्ज नहीं किया गया। पीड़ित महिला सरपंच ग्रामीणों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और मामले की शिकायत की।

खरगोन जिला के टांडाबरुड़ थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर अतिक्रमण हटाने के लिए महिला सरपंच रोशनी पति रूपकुमार कुमरावत दलबल के साथ गई हुई थी। महिला सरपंच के साथ ग्राम पंचायत के पांच भी थे। इस दौरान आम गली के गेट पर अतिक्रमण को जब हटाने के लिए टीम पहुंची तो महिला सरपंच रोशनी बाई पर सुभाष कुमरावत और उनकी पत्नी रुक्मणी बाई दीपिका लोकेश अंतिम ने हमला कर दिया।
महिला सरपंच के बाल पकड़कर बुरे तरीके से मारपीट की गई। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। महिला सरपंच रोशनी बाई के अनुसार उन्होंने टांडाबरुड़ पुलिस को जानकारी दी थी। पुलिस की मौजूदगी में उनके साथ मारपीट की गई। थाने में मामला दर्ज करने के लिए आवेदन देने के बावजूद भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके चलते पीड़ित महिला सरपंच रोशनी बाई और ग्रामीण शाम के समय पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और एडिशनल एसपी तरुणेन्द्र सिंह बघेल को अपने पर हुए हमले को लेकर पीड़ा बताई।
एडिशनल एसपी तरुणेंद्र सिंह बघेल का कहना है टांडाबरुड़ थाना क्षेत्र में महिला सरपंच रोशनी बाई के साथ में मारपीट की गई है। मामले को लेकर जांच की जा रही है। थाना इंचार्ज द्वारा मामला दर्ज नहीं लिखे जाने के सवाल पर उन्होंने कहा इस मामले की भी जांच करेंगे, जो भी तथ्य आएंगे उसे आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
ग्रामीणों के जानकारी अनुसार हमले के दौरान पुलिस बल भी मौजूद था और थाना इंचार्ज भी मौजूद थे। लेकिन अतिक्रमणकर्ताओं के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने महिला सरपंच और अन्य के साथ में बुरे तरीके से मारपीट की। जिस स्थान पर मारपीट की गई उस स्थान के अतिक्रमण को हटाने बल पहुंचा था।












Click it and Unblock the Notifications