तीन दिवसीय शक्ति सम्मेलन के जरिए भाजपा की सामर्थ्य बढ़ाने की कोशिश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की बात करते हैं, इसी को सूत्र वाक्य मानकर मध्य प्रदेश भाजपा तीन दिवसीय शक्ति सम्मेलन में एक बार फिर प्रदेश की जनता तक पहुंचेगी। इस शक्ति सम्मेलन के जरिए भाजपा कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर उतरकर मोर्चा संभालने वाले हैं।

इससे पहले हाल ही में जन आशीर्वाद यात्रा में भाजपा नेता और कार्यकर्ता हर नागरिक से व्यक्गित रूप से मिल चुके हैं। प्रदेश के लोगों में यह संदेश दिया जाएगा कि लोगों के विकास के लिए पूरी कार्ययोजना तैयार है। 20 साल सरकार चलाने का अनुभव आगे के लिए और बेहतर काम करेगा। जबकि, विपक्षी दल को अभी तक यह भी नहीं मालूम है कि उनके केंद्रीय नेताओं को मंच से क्या और कब बोलना है। हाल ही में एक केंद्रीय नेता का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

Narendra Modi

हवा-हवाई बातें नहीं, जो किया वही बता रहे
नवरात्र के दौरान 17 से 19 अक्टूबर तक हो रहे इस तीन दिवसीय शक्ति सम्मेलन के माध्यम से डबल इंजन सरकार की नीतियों और उससे मिले लाभों की बात लोगों को एक बार फिर बताई जाएगी। पार्टी कार्यकर्ताओं और नेता डबल इंजन सरकार से मिलने वाले लाभ से जनता को वाकिफ कराएंगे। साथ ही, यह प्रतिज्ञा लेंगे कि 20 साल के भाजपा शासनकाल में जनता के जीवन में जो सुधार हुआ है, उसे ही निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा। मध्य प्रदेश भाजपा की ओर से राज्य भर में 12 हजार से अधिक जगहों पर शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। पार्टी इसके माध्यम से 65 हजार से अधिक बूथों तक अपने पन्ना प्रमुख और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेगी।

प्रतिज्ञा एक मजबूत सरकार के लिए
भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश को एक मजबूत सरकार देने के लिए प्रतिज्ञा ले रहे हैं। लोगों को बताया जा रहा है कि चुनावी वादों के फेर में न रहे। जरा सी चूक 15 महीने की भ्रष्ट सरकार ला सकती है, जब तबादला एक उद्योग बन चुका था। कर्मचारी-अधिकारी तो छोड़िए, पुलिस के प्रशिक्षित कुत्तों तक का तबादला कर दिया गया था। भाजपा सरकार के रहने से विकास की गति तेज रहती है। कोरोना जैसी महामारी का मुकाबला भाजपा सरकार और डबल इंजन की सरकार में ही संभव है।

बूथ विजय अभियान
मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीडी शर्मा का कहना है कि 17 से 19 अक्टूबर के बीच बूथ के कार्यकर्ता फिर इस बार भाजपा सरकार जयघोष के साथ बूथ विजय का संकल्प लेंगे। क्षेत्र के लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। सरकार के कामकाज को लेकर वोट देने की अपील की जाएगी। इस तीन दिवसीय आयोजन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यकर्ताओं मे दिख रहे उत्साह को लेकर मतदाता भी प्रसन्न दिख रहे हैं। आदिवासी इलाकों में डबल इंजन सरकार को लेकर सकारात्मक बातें सामने आ रही है।

पहले से सक्रिय हो चुकी है महिला मोर्चा
महिला मोर्चा प्रत्येक मतदान केंद्र क्षेत्र में कम से कम 100 घरों को कवर करने के लिए घर-घर अभियान चला रही है, पार्टी बड़े चुनाव अभियान को भी अंतिम रूप दे रही है जहां मोदी और अन्य वरिष्ठ नेता सार्वजनिक रैलियों को संबोधित करेंगे। पार्टी की महिला शाखा ने भजन मंडलियों (भक्ति गायन समूहों) और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिला मतदाताओं पर जीत हासिल करने के लिए संपर्क अभियान भी शुरू कर दिया है।

हर महिला है शक्ति स्वरूपा
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि केवल नवरात्र ही नहीं, बल्कि हर दिन वह शक्ति की उपासना करते हैं। प्रदेश की हर बेटी और महिला शक्ति स्वरूपा हैं। नवरात्र के पहले दिन दतिया में मां पीताम्बरा का पूजन-अर्चन करने के बाद भी मुख्यमंत्री ने इसी आशय की बात कही थी। उनका कहना है कि लाडली लक्ष्मा बहना योजना और लाडली बहना योजना से जब प्रदेश की महिलाओं को सुविधा मिलती है, तो वह भी पूजा के समान ही है।

सोशल मीडिया से सुर्खियां देने की योजना
मध्य प्रदेश के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा इस तरह का प्रयोग पूर्व में उत्तर प्रदेश चुनाव में किया जा चुका है । जानकारी के अनुसार संगठन की व्यवस्था में इस तरह का प्रयोग वर्ष 2014 के चुनाव में मध्य प्रदेश में भी किया चुका है । जिसका उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को बूथ मैनेजमेंट से सीधे-सीधे जोड़ने का रहा है । पार्टी के वरिष्ठ नेता से लेकर छोटे कार्यकर्ता तक सभी अपनी बूथ विजय प्रतिज्ञा को वीडियो एवं ग्राफिक कंटेंट के माध्यम से सोशल मीडिया पर डालेंगे एवं सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट को प्रिंट मीडिया के द्वारा भी हाईलाइट किया जाएगा । इस अभियान के माध्यम से पार्टी उन बूथों को भी और मजबूत बनाएगी, जहां पर पिछली बार उसे कम वोट मिले थे।

वर्ष 2018 में कम वोट वाले केंद्रों पर विशेष फोकस
उपरोक्त कार्यकर्ता संकल्प अर्थात शक्ति सम्मेलन के माध्यम से उन विधानसभा बूथ अथवा केंद्र को विशेष रूप से उपरोक्त कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा, जहां पर पूर्व विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में कम रहा। इसके अतिरिक्त केंद्र सरकार की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित की गई योजनाओं का प्रचार प्रसार भी इन विधानसभा केंद्रों में किया जाएगा। 2019 में पीएम मोदी की लोकप्रियता के कारण जिन बूथों पर भाजपा को जीत मिली थी, पार्टी पीएम मोदी के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए उन पर जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+