Shajapur News: मोहर्रम के जुलूस के दौरान भीड़ में सांड घुसने से मची भगदड़, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
Muharram Shajapur News: शाजापुर में निकले मोहर्रम के जुलूस में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब 4-5 आवारा सांड लड़ते हुए जुलूस में घुस गए। सांडों के घुसने से जुलूस में शामिल लोग इधर-उधर भागने लगे। सांड की चपेट में कुछ व्यक्ति भी आए लेकिन उन्हें मामूली चोटें आई हैं। सांडों के जुलूस में घुसने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
शहर में 20 से 25 आवारा सांड
बताया जा रहा है कि शाजापुर शहर में सांडों की लड़ाई चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल, शहर में शुक्रवार को मोहर्रम का जुलूस निकाला जा रहा था इसलिए 4 से 5 सांड झगड़ते हुए जुलूस में घुस गए। गनीमत रही कि जुलूस में कोई भी व्यक्ति इनकी लड़ाई से गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। इनके बीच आए दिन लड़ाई होती रहती है। यह सांड कभी भी गंभीर हादसे का कारण बन सकते हैं।

एक और हादसा होते-होते टला
मोहर्रम के जुलूस में एक और हादसा होते-होते बचा खुली जीप में कुछ लोग सवार होकर जुलूस में चल रहे थे इसी दौरान स्पीड ब्रेकर आ जाने से जीप में झटका लगा और कुछ युवक गिरते-गिरते बाल-बाल बचे। जुलूस में चल रहे वॉलिंटियर्स ने इन युवकों को गिरने से बचा लिया और फिर इन्हें जीप पर सवार किया।












Click it and Unblock the Notifications