Datia Accident: ड्राइवर की नींद ने ली 5 लोगों की जान? जानिए कैसे दतिया रतनगढ़ मंदिर जा रही ट्रैक्टर-टोली पलटी

Datia Accident News: मध्य प्रदेश के दतिया जिले में सुबह करीब 4:00 बजे एक बड़ा एक्सीडेंट हो गया दरअसल, लोगों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। जिसमें पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई। यह हादसा दुरसड़ा थाना क्षेत्र के गांव जोरा मैथाना पाली के पास हुआ है। लेकिन अब इस हादसे की वजह भी सामने आई है।

भांडेर एसडीओपी कर्णिक श्रीवास्तव ने बताया कि घायलों से प्रारंभिक पूछताछ की गई है इस पूछताछ में ट्रैक्टर टोली में बैठे लोगों ने बताएं कि वह सभी रतनगढ़ मंदिर जा रहे थे लेकिन बीच रास्ते में ही ट्रैक्टर ट्राली ऑन नियंत्रित हो गई। संभवत: ड्राइवर को नींद आ गई थी।

Driver fell asleep accident happened tractor-trailer going to Datia Ratangarh temple overturned

वही अन्य ग्रामीण अंकुश दांगी ने बताया कि गांव में सभी लोग रात 3:00 बजे निकले थे। मैं आगे वाले ट्रैक्टर में था, जबकि पीछे बाकी ट्रैक्टर-ट्रोली थे। कुछ देर बाद पीछे जाकर देखा तो एक ट्रैक्टर नहीं था। उसमें बैठे लोगों को फोन लगाया तो पता चला कि ट्रैक्टर-ट्रोली पुलिया के नीचे गिर गए है। इसके बाद जब हम वहां पहुंचे तो कई लोग घायल अवस्था में पड़े हुए थे। जब मैंने ड्राइवर से बात की तो उसने बताया स्टेरिंग जाम हो गया था।

Driver fell asleep accident happened tractor-trailer going to Datia Ratangarh temple overturned

करीब 200 लोग जा रहे थे रतनगढ़ मंदिर

गांव के सरपंच देव प्रसाद डांगी ने जानकारी देते हुए बताएं कि 6 ट्रैक्टर ट्राली और टैक्सी में करीब 200 श्रद्धालु रतनगढ़ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा रहे थे इनमें से एक ट्रैक्टर ट्राली पलट गई जिसमें लगभग 30 लोग सवार थे। सभी श्रद्धालु रतनगढ़ मंदिर में जवारे चढ़ाने के लिए जा रहे थे।

हादसे में इन लोगों की हुई मौत

इस हादसे में सोनम पिता चंदन अहिरवार, क्रांति पिता नवल किशोर, सीमा पति नवल किशोर, कामनी पिता नवल किशोर, रोशनी पिता रमेश अहिरवार सहित कुल 5 की मौत हो गई है, जबकि विनीता पिता पूरनलाल, ड्राइवर मुलायम डांगी पति घनश्याम की हालत गंभीर है और उन्हें ग्वालियर रेफर किया गया है।

Driver fell asleep accident happened tractor-trailer going to Datia Ratangarh temple overturned

ये 17 लोग हुए हैं घायल

1. तेजा, पति लक्ष्मण, आयु 55
2. पाणकुंवर, पति बृजभान, आयु 40
3. पंकु, पति लालाराम अहिरवार, आयु 70
4. कल्लू, पिता जगत सिंह, आयु 22
5. पुष्पा, पति रामचरण पाल, आयु 60
6. सुशीला, पति हरिराम प्रजापति, आयु 40
7. उषा, पति महेश बड़ाई, आयु 40
8. पुष्पेंद्र, पिता नाथूराम दांगी, आयु 30
9. रामकू, पति बंसी केवट, आयु 50
10. कृष्णकांत, पिता भागवत प्रजापति, आयु 13
11. दीक्षा, पिता रामप्रसाद पाल, आयु 17
12. धनवती, पति शियाशरण, आयु 50
13. धनवंती केवट, पति लखन, आयु 40
14. रामकली, पति रामस्वरूप अहिरवार, आयु 50
15. वीरवती पाल, पति पकि प्रागिलाल, आयु 50
16. चेतराम पाल, उम्र 80
17. रानी अहिरवार, पति चंदन, आयु 32

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+