MP: सेंट्रल यूनिवर्सिटी में डिस्टेंस एजुकेशन के डिग्री कोर्स बंद, केवल डिप्लोमा कोर्स कर सकेंगे

सागर, 8 सितम्बर। देश के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित डॉ. हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय में दूरवर्ती शिक्षा संस्थान पूर्व में डिग्री और डिप्लोमा कोर्स संचालित करता रहा है। बहुत कम खर्च पर यहां से घर पर रहकर लोग विभिन्न प्रोफेशनल कोर्स में डिग्री और डिप्लोमा कर सकते थे, लेकिन विवि में दो साल से डिग्री कोर्स बंद कर दिए हैं। केवल 7 डिप्लोमा कोर्स ही संचालित किए जा रहे हैं।

Dr. HS Gour VV Sagar MP

डॉ. हरीसिंह गौर विवि के डिस्टेंस एजुकेशन संस्थान में दो साल पहले तक चार डिग्री कोर्स संचालित हो रहे थे, इसके अलावा कई सारे विषयों में डिप्लोमा कोर्स भी चल रहे थे। दो शिक्षा सत्र से सभी डिग्री कोर्स बंद हैं। संस्थान प्रबंधन का कहना है कि विवि अनुदान आयोग ने दो साल पहले एक आदेश जारी कर कहा था कि सेंट्रल यूनिवर्सिटी के डिस्टेंस एजुकेशन अपने यहां संचालित डिग्री कोर्स का सिलेबस खुद तैयार करेंगे। इसके लिए पाठ्य सामग्री भी खुद ही तैयार कराकर विद्यार्थियों को उपलब्ध कराएंगे।

Dr. HS Gour VV Sagar MP

आदेश के दो साल बाद तक न सिलेबस तैयार, न स्टडी मटेरियल
विवि अनुदान आयोग से पत्र आने के तत्काल बाद से विवि प्रशासन व डिस्टेंस एजुकेशन संस्थान ने अपने यहां संचालित चार डिग्री कोर्स जिनमें बैचलर आॅफ जर्नलिज्म, मास्टर आॅफ जर्नलिज्म, बैचलर आफ लाइब्रेरी साइंस, मास्टर आफ लाइब्रेरी साइंस की डिग्रियां तत्काल प्रभाव से बंद कर दी थीं। संस्थान की लचर कार्यप्रणाली और ढुलमुल रवैये के कारण आज तक इन डिग्री कोर्स का सिलेबस व स्टडी मटेरियल तैयार नहीं हो सका और यह महत्वपूर्ण कोर्स बंद हैं।

हजारों लोगों ने डिस्टेंस से डिग्री कोर्स किए हैं
विवि के डिस्टेंस एजुकेशन संस्थान से देश भर के मीडिया संस्थानों में बडे़-बडे़ पदों पर कार्यरत पत्रकारों ने तो लाइब्रेरी सांइस में देश भर में कार्यरत नौकरी पेशा लोग सागर आकर डिग्री कोर्स कर चुके हैं। मीडिया में जो सैकड़ों जाने-माने पत्रकार यहां के छात्र रहे हैं, जो नौकरी के साथ-साथ बैचलर और मास्टर डिग्री लेकर गए हैं। दो साल से ऐसे सैकड़ों लोगों को निराशा ही हाथ लग रही है, जो यहां से लाइब्रेरी सांइस और पत्रकारिता में डिस्टेंस एजुकेशन से डिग्री कोर्स करना चाहते हैं। संस्थान के प्रबंधन का कहना है कि बीलिब में सिलेबस व स्टडी मटेरियल तैयार है, पत्रकारिता व अन्य कोर्स के लिए जल्द से जल्द कंटेंट तैयार करने प्रयास किए जा रहे हैं।

डिस्टेंस एजुकेशन में केवल सात डिप्लोमा कोर्स संचालित
डॉ. हरीसिंह गौर केंद्रीय विवि में वर्तमान में केवल 7 डिप्लोमा कोर्स ही संचालित किए जा रहे हैं। इनमें पर्यावरण प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा, कार्मिक प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा, अंतरराष्ट्रीय व्यापार एवं निर्यात प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा, मनोवैज्ञानिक परामर्श में स्नातकोत्तर डिप्लोमा, योग एवं ध्यान में स्नातकोत्तर डिप्लोमा, योग एवं मनोचिकित्सा में स्नातकोत्तर डिप्लोमा एवं योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा में स्नातकोत्तर डिप्लोमा कोर्स संचालित हो रहे हैं। कुछ वर्षों पहले यहां वाणिज्य से जुड़े विद्यार्थियों के लिए टैक्सेशन में डिप्लोमा कोर्स प्रारंभ हुआ था, लेकिन स्टूडेंट न मिलने से यह बंद हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+