MP News: शादी में DJ पर नाचने वाले हो जाएं सावधान, साइलेंट अटैक से गवां सकते हैं जान
मध्य प्रदेश समेत देशभर में साइलेंट अटैक के मामले लगातार बढ़ते चले जा रहे हैं, जहां लगातार बढ़ते साइलेंट अटैक के मामले अब लोगों को चिंता बढ़ा रहे हैं। युवाओं में साइलेंट अटैक की बढ़ती समस्या अब आम हो चली है। यही कारण है कि, लगातार साइलेंट अटैक के चलते जान गंवाने वाले युवाओं की संख्या बढ़ रही है।
साइलेंट अटैक पर बातचीत करने के लिए वन इंडिया हिंदी के साथ डॉक्टर भरत साबो जुड़े हैं, जो मध्य प्रदेश के इंदौर में प्रसिद्ध मधुमेह एवं हृदय रोग चिकित्सक माने जाते हैं। डॉक्टर भरत साबो इंदौर में ही प्रयास मधुमेह चिकित्सालय का संचालन करते हैं, जहां वे प्रतिदिन सैकड़ों मरीजों का इलाज करते हैं।\

ऐसे बढ़ता है साइलेंट अटैक का खतरा
डॉ. भरत साबो ने बताया कि, साइलेंट अटैक एक ऐसा अटैक होता है, जिसमें कोई लक्षण नहीं आते, यदि कभी-कभी छोटे लक्षण होते हैं, तो मरीज उन्हें नजरअंदाज कर देता है, और यह बहुत खतरनाक होता है, क्योंकि जब तक इसका पता चलता है तब तक हार्ट को बहुत नुकसान हो चुका होता है, साइलेंट अटैक ज्यादातर उन लोगों में होता है, जिन्हें डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, मोटापा या कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्या होती है। शारीरिक रूप से सक्रिय नहीं होते, और अचानक सक्रिय होते हैं, उन लोगों में साइलेंट अटैक का खतरा ज्यादा होता है। नियमित जांच से इस खतरे से बचा जा सकता है।
तेज आवाज में बजने वाले डीजे से फर्क पड़ता है
डॉ. भरत साबो बताते हैं कि, शादी ब्याह जैसे समारोह में तेज आवाज में बजने वाले डीजे से फर्क पड़ता है, क्योंकि तेज आवाज हमें तनाव में डालता है, जिससे हृदय की गति अनियमित होती है। इसी के साथ शादी ब्याह में जीवन शैली के रूटीन में परिवर्तन होता है। इसी के साथ शरीर पर कोई स्ट्रेस, चाहे वह तेज आवाज का स्टेज हो, तेज नाचने का स्ट्रेस हो, और स्ट्रेस बढ़ाने के कारण साइलेंट अटैक आ जाता है।
डॉ भरत साबो बताते हैं कि, लोग खुद को फिट रखने के लिए नियमित व्यायाम कर सकते हैं। नियमित जांच कर सकते हैं, जिस पर युवा वर्ग को ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। नियमित जांच करनी होगी। यदि स्वस्थ रहना है तो, किसी भी प्रकार के आयोजन में अत्यधिक शारीरिक श्रम कर रहे हैं, या कोई नया काम कर रहे हैं, उसे करने के दौरान हमें थकान लगती है, सांस फूलती है, कमर या पीठ में दर्द होता है। सीने में दर्द होता है। भारीपन लगता है, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, और तुरंत चिकित्सक के पास जाकर जांच करानी चाहिए।
विदिशा से सामने आया मामला
मध्य प्रदेश के विदिशा से एक ऐसा घटनाक्रम निकलकर सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया। दरअसल, यहां विवाह समारोह के महिला संगीत में शामिल हुई युवती डांस करते वक्त अचानक गिर गई, जहां गिरते ही युवती ने दम तोड़ दिया। घटनाक्रम उस वक्त हुआ जब महिला संगीत में युवती डांस कर रही थी तभी अचानक डांस करते समय युवती गिर गई, और दम तोड़ दिया। युवती को अचेत अवस्था में देख परिजन घबरा गए, और युवती को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़े- Indore News: डांस करते वक्त स्टेज पर गिरी 23 साल की लड़की, फिर नहीं उठी, Video












Click it and Unblock the Notifications