MP Weather: एमपी में ठंड का डबल अटैक! घने कोहरे के साथ बर्फीली हवाओं ने पचमढ़ी भोपाल को ठिठुराया
MP Weather News: मध्य प्रदेश के मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। तेज हवाओं और गिरते तापमान के कारण ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने कोहरे का पूर्वानुमान जताया है।
शनिवार को राजधानी भोपाल में इस ठंडी के सीजन की सबसे सर्द रात देखने को मिली। वहीं लगातार तीसरे दिन प्रदेश के सभी शहरों में रात का पारा 15 डिग्री के नीचे रिकॉर्ड हुआ। आने वाले दिनों में ठंड और कोहरे का डबल अटैक देखने को मिल सकता है।

मध्य प्रदेश में बर्फीली हवाओं के कारण पचमढ़ी, मंडला, भोपाल, उमरिया, राजगढ़ और नौगांव में रात का तापमान सबसे कम रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, कश्मीर व लद्दाख में हो रही बर्फबारी के कारण मध्य प्रदेश में ठिठुरन और ज्यादा बढ़ गई है।
एमपी का भोपाल दूसरा सबसे ठंडा शहर !
पचमढ़ी को छोड़कर भोपाल मध्य प्रदेश का दूसरा सबसे ठंडा शहर बन गया है, जहां शीतलहर का खतरा बना हुआ है। पचमढ़ी में रात का तापमान 6.6, उमरिया में 8.9, राजगढ़ में 9.2 और नौगांव में 9.5 डिग्री है।
पचमढ़ी में रात का तापमान 6.6, उमरिया में 8.9, राजगढ़ में 9.2 और नौगांव में 9.5 डिग्री रहा। वहीं शुक्रवार को भोपाल में 9.4 डिग्री और मलाजखंड में 9.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। जबलपुर में दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट देखी गई। यहां सबसे कम तापमान 26.4 डिग्री जबलपुर में दर्ज किया गया।












Click it and Unblock the Notifications