किसानों के लिए डबल खुशखबरी... केवल पांच रुपये में मिलेगा स्थाई पंप कनेक्शन, एमपी सरकार देगी सोलर पंप

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के अन्नदाताओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब किसानों को मोटी रकम खर्च करने की जरूरत नहीं है। प्रदेश के किसान केवल पांच रुपये में स्थाई पंप कनेक्शन ले सकते हैं। इस स्कीम से मध्य प्रदेश के किसानों को काफी फायदा होगा। आज भी बहुत सारे ऐसे किसान हैं, जो मानसून पर निर्भर रहते हैं वो इंतजार करते हैं कि बारिश होगी और उनके फसलों की सिंचाई असानी से हो जाएगी। लेकिन अब किसानों को मानसून का इंतजार नहीं करना पड़ेगा क्योंकि बिजली कंपनी ने तय किया है कि किसानों को सिर्फ 5 रुपये में स्थायी पंप कनेक्शन मुहैया कराएगी।

बहुत सारे ऐसे किसान हैं जो आर्थीक रुप से सक्षम नहीं हैं ऐसे किसानों को खेती करने के लिए आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। किसानों की सुविधा के लिए सरकार बहुत स्कीम निकालती है ताकि किसानों को लाभ मिल सके। किसान खेती में सिंचाई कार्य के लिए डीजल से चलने वाले पंपों का सहारा लेते हैं। ऐसे में उनके फसल के मुनाफा के पैसे खर्च हो जाते हैं। लेकिन अब मध्य प्रदेश के किसानों के लिए अच्छी खबर सामने आई है।

cm mohan

मध्य प्रदेश में बिजली से चलने वाले पंपों पर मध्य प्रदेश विधुत वितरण कंपनी ने फैसला लिया है कि किसानों को सिर्फ 5 रुपये में स्थायी पंप कनेक्शन मुहैया कराएगी। आइए जानते हैं 5 रुपये में मिलने वाले कृषि पंप कनेक्शन के लिए आवेदन कैसे करे!

कैसे करना होगा आवेदन

पांच रुपये में मिलने वाली स्थाई पंप कनेक्शन के लिए किसानों को सरल संयोजन पोर्टल पर आवेदन करना होगा। बिजली कंपनी सरल संयोजन पोर्टल के माध्यम से उपभोक्ताओं को कनेक्शन का फार्म भरने की प्रक्रिया शुरु करेगी। इसमें 1200 रुपये प्रति हॉर्स पॉवर सुरक्षा निधि उपभोक्ता के पहले बिल में जोड़ी जाएगी। मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के विकास को लेकर बीते गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि सरकार प्रदेश की इकोनॉमी को दोगुना करेगी।

इसके लिए अगले चार साल में एक लाख 25 हजार अस्थाई बिजली कनेक्शन वाले किसानों को सोलर पंप दिए जाएंगे। इससे किसान बिजली आपूर्ती में आत्मनिर्भर बनेंगे। साथ ही मोहन यादव ने कहा कि ऐसे पशुपालकों जो 10 गायों से अधिक गाय का पालन करेंगे उन्हें सब्सीडी दिया जाएगा। मोहन यादव के इस ऐलान से किसानों के साथ साथ पशुपालकों को भी लाभ मिलेगा।

किसानों को मिलेगा लाभ, पर्यावरण प्रदूषण से भी होगा बचाव

डिजल पंप का उपयोग करने से पर्यावरण प्रदूषण तो बढ़ता ही है साथ ही खेती की लागत भी काफी बढ़ जाती है। किसान का अधिकांश खर्च डीजल खरीदने पर होता है। किसान बिजली बिजली कनेक्शन के अभाव में डीजल पंप का उपयोग करते हैं। अब बिजली अधारीत पंप कनेक्शन आने से किसानों के खर्च में कमी आएगी।

जहां जहां बिजली की आपूर्ति मुश्किल है वहां सरकार कई स्थानों पर सोलर पंप की सुविधा भी उपलब्ध करवा रही है। सोलर पंप भी डीजल पंप की तुलना में काफी सस्ते और किफायती होते हैं। सोलर पंप और बिजली से संचालित होने वाले पंप से पर्यावरण प्रदूषण से राहत मिलती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+