MP News: शादीशुदा युवक ने दो बच्चों की मां के साथ रचाई शादी, फिर दोनों ने उठाया गलत कदम
मध्य प्रदेश के रतलाम से महिला और पुरुष के सुसाइड का मामला सामने आया है, जहां दोनों ने एक गुमटी में आत्महत्या कर ली है। दोनों ने फांसी लगाकर अपनी जान दी है, जहां महिला ने दुल्हन की तरह श्रृंगार कर फांसी लगाई, तो वहीं युवक ने सिर पर तिलक लगाया हुआ था। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाए हैं।
बताया जा रहा है कि, दोनों प्रेमी और प्रेमिका हैं, जहां दोनों एक-दूसरे को लंबे वक्त से प्यार करते थे। इतना ही नहीं महिला शादीशुदा थी, जिसके दो बच्चे थे, तो वहीं पुरुष भी शादीशुदा था, जिसके दो बच्चे थे। यही कारण था कि, दोनों के परिवार एक-दूसरे को पसंद नहीं करते थे, जिसके चलते प्रेमी और प्रेमिका ने खुद की जान देने जैसा कदम उठाया है।

जानकारी के मुताबिक महिला और पुरुष का पिछले कुछ दिनों से अफेयर चल रहा था, जहां दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन दोनों ही शादीशुदा होने और दोनों के दो-दो बच्चे होने के चलते परिवार दोनों से नाराज चल रहा था। मृतक ने अपनी पत्नी को प्रेमिका को स्वीकार करने की बात कही थी, लेकिन मृतक की पत्नी ने इस बात से इनकार कर दिया था। जानकारी के मुताबिक, दोनों ने कोर्ट मैरिज भी कर ली थी। वहीं इसके बाद दोनों एक होटल में साथ रह रहे थे। दोनों ने थाने जाकर शादी करने की बात पुलिसकर्मियों से कही थी। वहीं इसके बाद दोनों ने सुसाइड कर लिया।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक दोनों ने खेत के नजदीक एक गुमटी में सुसाइड किया है, जहां महिला ने दुल्हन की तरह श्रृंगार कर फांसी लगा ली तो वहीं पुरुष ने सिर पर तिलक लगाया हुआ था। संभवत: दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे, जहां इसके लिए उनके परिजन तैयार नहीं थे। इसी के चलते दोनों ने जान देने का फैसला लिया होगा। इधर, पुलिस अब शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाकर मामले की जांच में जुट गई है, जहां पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं इस घटनाक्रम के बाद दोनों के परीजन शोकाकुल हैं।
ये भी पढ़े- Indore News: काम से लौटा पति खटखटाया गेट, पत्नी को इस हालत में देख उड़े होश












Click it and Unblock the Notifications