Indore News: काम से लौटा पति खटखटाया गेट, पत्नी को इस हालत में देख उड़े होश

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में नव विवाहिता के सुसाइड का मामला सामने आया है, जहां नवविवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जान दी है। नव विवाहिता ने यह कदम तब उठाया, जब पति घर से बाहर गया हुआ था। वहीं जब पति काम से लौटा तो उसने कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं होने पर जब दरवाजा तोड़ा गया, तो नवविवाहिता फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी।

नवविवाहिता को फांसी के फंदे पर लटका देख पति घबरा गया, और तुरंत परिजनों के साथ नवविवाहिता को फांसी के फंदे से उतार कर अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने नवविवाहिता को मृत घोषित कर दिया। वहीं इसके बाद नवविवाहिता को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया, जहां नवविवाहिता के परिजनों ने पति और परिजनों के साथ मारपीट की है।

Indore

अस्पताल में नवविवाहिता के परिजनों ने आरोप लगाया कि, पति और उसके परिजन लगातार उनकी बेटी को परेशान कर रहे थे। इसी से तंग आकर उसने यह कदम उठाया है। परिजनों ने बताया कि, मृत महिला बैंक में काम करती थी, तो वहीं पति का लाइब्रेरी और हॉस्टल है। पति और पत्नी के बीच लंबे वक्त से अनबन चल रही थी, जहां लगातार ससुराल पक्ष के लोग उनकी बेटी को परेशान कर रहे थे। वहीं मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। साथ ही जानकारी देर से देने का आरोपी परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर लगाया है। वहीं अब पुलिस इस घटनाक्रम की जांच में जुट गई है।

घटनाक्रम के बाद अस्पताल पहुंचे मृत महिला के परिजनों ने पति और परिजनों के साथ जमकर मारपीट की है। इतना ही नहीं पति और परिजन जिस गाड़ी में अस्पताल पहुंचे थे, उस गाड़ी को भी तोड़फोड़ दिया गया। लगातार अस्पताल परिसर में गहमागहमी के माहौल के बीच पुलिस बल तैनात किया गया, जहां इसके बाद महिला का पोस्टमार्टम हो सका। वहीं पोस्टमार्टम के बाद महिला के परिजन शव को लेकर रवाना हो गए। उधर, पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है, जहां पुलिस अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही है।

ये भी पढ़े- Indore News: कूलर में उलझी कान की बाली, करंट लगते ही महिला ने दम तोड़ा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+