MP News: पति की चैटिंग देखने के लिए पत्नी ने मांगा फोन, नहीं देने पर सिर फोड़ा
मध्य प्रदेश के अशोकनगर से हैरान कर देने वाला मामला निकलकर सामने आया है, जहां मामूली विवाद पर पत्नी ने पति के सिर पर पत्थर का सिलबट्टा मार दिया, जिसके चलते पति गंभीर घायल हो गया है। वहीं घायल पति इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने युवक का इलाज शुरू किया है। वहीं युवक ने डॉक्टरों को पूरा घटनाक्रम बताया, इसके बाद डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया
युवक ने इस घटनाक्रम की सूचना परिजनों को दी, जहां मौके पर पहुंचे परिजन युवक को लेकर अस्पताल पहुंचे अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने युवक का इलाज शुरू किया, जहां युवक की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। युवक लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचा था, जिसके बाद डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया था।

जानकारी के मुताबिक, युवक और युवती की लव मैरिज लगभग 3 साल पहले हुई है, जहां लव मैरिज के बाद से ही दोनों के बीच विवाद की स्थिति बनती है। गुरुवार को भी युवक जब अपना मोबाइल चला रहा था, तो पत्नी ने इस वक्त से मोबाइल मांगा, जहां युवक के मोबाइल न देने पर पत्नी गुस्सा हो गई, और पत्थर का सिलबट्टा युवक के सिर पर दे मारा, जिसके चलते ही वह गंभीर घायल हो गया। घटनाक्रम के बाद युवक ने परिजनों को मामले की सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजन युवक को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां फिलहाल डॉक्टर युवक का इलाज कर रहे हैं।
युवक ने बताया कि, उसकी पत्नी अक्सर उसे पर शक किया करती है। यही कारण है कि, वह जब मोबाइल चला रहा था, तो पत्नी को लगा कि वह किसी और के साथ चैटिंग कर रहा है, जिसके चलते पत्नी लगातार उसका मोबाइल मांग रही थी। वहीं मोबाइल न देने पर पत्नी इतना गुस्सा हुई कि पत्थर का रखा सिलबट्टा युवक के सिर पर दे मारा, जिसके चलते युवा गंभीर घायल हो गया, और लहूलुहान हालत में युवक को लेकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां फिलहाल युवक का इलाज जारी है।
ये भी पढ़े- NEET स्टूडेंट को प्रेम जाल में फंसाया, शादी का सपना दिखाकर किया गलत काम












Click it and Unblock the Notifications