NEET स्टूडेंट को प्रेम जाल में फंसाया, शादी का सपना दिखाकर किया गलत काम
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है, जहां NEET परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा के साथ दोस्त ने शादी का झांसा देकर गलत नाम किया है। वहीं अब युवती ने माता-पिता की मदद से आरोपी युवक की शिकायत पुलिस से की है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, वह NEET की तैयारी करने इंदौर आई थी, जहां कोचिंग में उसकी पहचान आरोपी युवक से हुई थी, जिसके बाद आरोपी युवक ने इमोशनली ब्लैकमेल कर युवक को प्रेमजाल में फंसाया और फिर शादी का झांसा देकर गलत नाम किया। इतना ही नहीं, गलत काम करने के बाद युवक ने युवती के साथ मारपीट भी की है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, इंदौर में पढ़ाई के दौरान उसकी पहचान युवक से हुई थी, जहां युवक ने दोस्ती के बहाने युवती से नजदीकी बढ़ाई। नजदीकियां बढ़ने के बाद युवक ने युवती को इमोशनली ब्लैकमेल किया, और होटल में ले जाकर संबंध बनाए। वहीं इसके बाद लगातार युवक भी युवती के साथ होटल में जाने लगा और संबंध बनाने लगा। वहीं जब युवती ने युवक को शादी के लिए कहा तो युवक ने युवती के साथ मारपीट की और किसी और लड़की के साथ शादी करने की बात कही, जिसके बाद युवती ने यह बात अपने माता-पिता को बताई, जहां माता-पिता की मदद से युवती ने युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
युवती ने बताया कि, अक्सर युवक युवती के साथ मारपीट करता था। वहीं युवक ने कुछ वीडियो भी बना लिए थे, जिनके आधार पर वह ब्लैकमेल कर युवती के साथ संबंध बनाता था। वहीं जब युवती ने युवक को शादी के लिए कहा तो युवक ने शादी से इंकार कर दिया, जिसके बाद युवती ने यह बात अपने परिजनों को बताई जिसके बाद परिजनों की मदद से युवती ने पुलिस में युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
ये भी पढ़े- 'हैलो, पापा का दोस्त बोल रहा हूं...' ठगी के नए तरीके जान पुलिस चौंकी












Click it and Unblock the Notifications