MP:बकर‍ियों के झुंड पर ग‍िरी गाज, 30 बकर‍ियों के साथ गड़र‍ियों की उम्‍मीदें खाक

सागर, 07 जुलाई। मानसून में बार‍िश जहां राहत बनकर ग‍िर रही है तो आसमान से कौंधती ब‍िजली और जमीन पर ग‍िरती गाज ज‍िंदगी और उम्‍मीदें भी खाक कर रही है। बीते रोज टीकमगढ और न‍िवाडी में पहाडी और जंगली इलाके में बकर‍ियों के झुंड पर गाज ग‍िर गई। इसमें 30 बकर‍ियों ने मौके पर ही दम तोड द‍िया, गनीमत यह रही कि गडर‍िया दूर थे, ज‍िससे वे बच गए, हालांकि उनकी रोजी-रोटी छ‍िन गई।

आसमान से कौंधती ब‍िजली

जानकारी अनुसार टीकमगढ ज‍िले के दरगुआं गांव में क‍िशोरी चढार और जालम अहिरवार बकर‍ियां चराने गांव के बाहर ले गए थे। दोपहर में अचानक बार‍िश आ गई। इसी दौरान आसमानी गाज सीधे बकर‍ियों पर ग‍िरी और वे वहीं झुलसकर ढेर हो गईं। घटना की जानकारी लगते ही आसपास के गांव वाले मौके पर पहुंचे और गडर‍ियों की जानकारी ली तो वे सुरक्ष‍ित थे। मामले में ज‍िला प्रशासन को जानकारी भेजी गई है। गांव वालों के अनुसार दोनों ही गरीब हैं और बकर‍ियां पालकर क‍िसी तरह पर‍िवार का भरण-पोषण करते हैं। एक साथ सारी बकर‍ियां खत्‍म होने से रोजगार व पूंजी भी छ‍िन गई है।

टीकमगढ के जैसा ही दूसरा मामला पडोसी ज‍िले न‍िवाडी के जुगलपुरा मढ‍िय गांव में सामने आया। यहां भी ब‍िजली ग‍िरने से एकसाथ 17 बकर‍ियां जलगईं है। वहीं दो मह‍िलाएं भी घायल हो गई हैं। मामले में स्‍थानीय अध‍िकार‍ियों ने प्रभाव‍ितों से म‍िलकर जानकारी लेकर प्रशासन को सूचना भेजी है ताक‍ि प्रभाव‍ितों व पीड‍ितों को आर्थ‍िक मदद द‍िलाई जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+