MP: राहुल गांधी को मिला शंकराचार्य का साथ, दिग्विजय सिंह और वीडी शर्मा ने कही ये बात
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से हिंदुत्व को लेकर संसद में दिए गए बयान पर सियासत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है, जहां लगातार BJP और कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के बयान पर अपनी बात रखते नजर आ रहे हैं।
वहीं बीते दिनों शंकराचार्य ने भी इस मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए राहुल गांधी का समर्थन किया था। वहीं अब कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के इस मुद्दे पर बयान सामने आए हैं।

संसद में राहुल गांधी की ओर से हिंदुत्व के मुद्दे पर दिए गए बयान को लेकर सियासत रफ्तार पकड़ रही है, जहां अब इस बयान पर सियासत मध्यप्रदेश तक पहुंच चुकी है। वहीं कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी के बयान पर शंकराचार्य की ओर से कही गई बात का समर्थन करते हुए इसे सही बताया है। वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इस मामले पर राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए निशाना साधा है।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि, शंकराचार्य कोई भी हो, यदी उस पद पर हैं तो मैं उनका सम्मान करता हूं, लेकिन राहुल गांधी क्या है, पूरा देश राहुल गांधी को जानता है। उन्हें समझता है, संसद के अंदर किस तरह से मंदबुद्धि का प्रदर्शन राहुल गांधी ने किया है। मैं शंकराचार्य जी से अनुरोध करता हूं, उनकी मंदबुद्धि पर उन्हें कुछ आशीर्वाद देंगे तो अच्छा है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि, मैनें भी सुना, बात ये है की राहुल गांधी ने गलत क्या कहा?, कौन सा उनका ऐसा शब्द है, जो उचित नहीं है. हां उन्होंने कहा है, की जो लोग नफरत फैलाते हैं, जो लोग असत्य बोलते हैं, जो लोग देश में नफरत की आग फैलाते हैं, वो हिंदू नहीं हो सकते, क्योंकी सनातन धर्म सभी धर्मों का सम्मान करता है। इसी तरह सभी धर्मों में अमन-चैन, शांति का संदेश है। क्योंकी सत्य ही ईश्वर है और सत्यमेव जयते, ये हमारे भारत का मोनो है। सत्यमेव जयते हमारी आत्मा है।
ये भी पढ़े- 'जनता की आशाओं पर खरे उतरें...' इंदौर से ओम बिरला का सभी दलों को खास संदेश












Click it and Unblock the Notifications