VIDEO: नोटबंदी के बीच बीजेपी नेता ने डांसर्स पर जमकर लुटाए नोट, लगाए ठुमके

आम जनता भले नोटबंदी से परेशान है लेकिन भाजपा नेता के पास डांसर्स पर लुटाने के लिए नोटों की कमी नहीं। धार में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला।

धार। नरेंद्र मोदी सरकार की नोटबंदी के बाद आम जनता नोटों की कमी से परेशान है वहीं भारतीय जनता पार्टी के नेता डांसर्स पर जमकर नोट लुटाते हुए डांस करते नजर आए।

मध्य प्रदेश के धार के एक बीजेपी नेता का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे 'कजरारे-कजरारे' गाने पर डांसर्स के साथ ठुमके लगा रहे हैं, कमर लचका रहे हैं और जमकर पैसे लुटा रहे हैं।

bjp leader dance

वायरल हुआ नेता के डांस का वीडियो

मिली जानकारी के अनुसार, वायरल हुआ यह वीडियो धार के घाटाबिलोद में 9 दिसंबर को हुए एक शादी समारोह का है। समारोह में लोगों के मनोरंजन के लिए डांसर्स बुलाए गए थे जिनके साथ धार जिला पंचायत के वाइस प्रेसिडेंट और भाजपा नेता कल्याण पटेल ने जमकर डांस किया और वे लगभग आधे घंटे तक पैसे लुटाते रहे।

'वीडियोग्राफी करो बंद, फोटो मत लेना'

सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि 9 दिसंबर की रात में लगभग 11 बजे कल्याण पटेल विवाह समारोह में पहुंचे।

उन्होंने पहले वीडियोग्राफी बंद करवाई और फोटो लेने से मना करते हुए मंच पर चढ़ गए और डांसर्स के साथ कमर लचकाते हुए पैसे लुटाने लगे। जब उनको यह लगा कि कुछ लोग मोबाइल से उनका वीडियो बना रहे हैं तो वह मंच से नीचे उतर आए।

नोटबंदी के बीच नेताजी लगभग आधे घंटे तक डांसर्स पर पैसे लुटाते रहे जिस पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर उनके पास इतना रुपया कहां से आया? जब इस बारे में कल्याण पटेल से पूछा गया तो व्यस्तता का बहाना बनाकर उन्होंने जवाब नहीं दिया।

आप भी देखिए इस वीडियो में...भाजपा नेता लगा रहे हैं ठुमके और कर रहे नोटों की बारिश..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+