देवउठनी ग्यारस से देव जागेंगे और कांग्रेस सो जाएगी, राजस्थान में CM शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरूवार को राजस्थान में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में बागीदौरा, रामगंजमण्डी और पीपल्दा विधानसभा में विशाल चुनावी सभाओं को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है।

चुनावी सभा में सीएम शिवराज ने कहा कि विश्वकप हार पर जहां पूरे देश की आंखों में आंसू थें। वहीं राहुल और प्रियंका गांधी खुश हो रहे थे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी कर रहे थे, ये तो देशद्रोह की सीमा में आता है। कांग्रेस ने केवल सत्यानाश ही किया है। मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि गहलोत भ्रष्टाचारी हैं और इन्होंने राजस्थान को भ्रष्टाचार में नंबर एक बना दिया है।

Devuthani Gyaras will wake up Dev and Congress will sleep,statement of CM Shivraj Singh in Rajasthan

राहुल गांधी बन गए हैं राष्ट्रीय मुसीबत

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राहुल गांधी केवल कांग्रेस के लिए ही नहीं, बल्कि अब राष्ट्रीय के लिए भी मुसीबत बन गए हैं। भाषण भी देते हैं तो पता नहीं रहता है कि क्या बोल रहें हैं। राहुल गांधी व प्रियंका गांधी लगातार झूठ बोलते हैं। इन्होंने राजस्थान में भी किसानों के कर्जमाफ करने की बात कही थी, लेकिन कर्जमाफ नहीं किया। मध्यप्रदेश में कहा था कि, कर्जमाफ नहीं हुआ तो 10 दिन में सीएम बदल देंगे, कांग्रेस ने तो सीएम नहीं बदला लेकिन जनता ने ही बदल दिया। कांग्रेस झूठी गारंटी देने आती है अगर किसी की गारंटी है तो वो केवल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और बीजेपी की गारंटी है। भाजपा जो कहती है वो करती है।

देव जागेंगे और कांग्रेस सो जाएगी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर हमलावर होते हुए कहा कि, आज देवउठनी ग्यारस है, देवउठनी पर देव जागेंगे और कांग्रेस सो जाएगी। उन्होंने कहा कि, 3 दिसंबर को कांग्रेस राजस्थान से बाहर हो जाएगी। 3 दिसंबर और भाजपा की जीत बंपर होगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वंशवाद को लेकर कहा मैं तो हैरान हूं वंशवाद, परिवारवाद चल रहा है। अब एक गरीब का बेटा, चाय बेचने वाले का बेटा श्री नरेंद्र मोदी जी आज भारत के प्रधानमंत्री हैं। वंशवाद का सफाया हो गया है। मध्यप्रदेश में भी इनकी बड़ी दादागिरी चलती थी, लेकिन चार बार से तो मामा ही मुख्यमंत्री है और आज फिर कह रहा हूं कि, पांचवी बार भी हम सरकार बनाकर ला रहे हैं, ये कांग्रेस हमें रोक नहीं सकती है।

लाल डायरी के राज बाहर आएंगे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ये चिरंजीवी-चिरंजीवी कर रहे हैं। ये तो ऐसा चोर है कि, प्रधानमंत्री की योजना का नाम भी चुरा के बदल दें, लेकिन ये जादूगर लाल रंग से बहुत डरता है, लाल रंग यानी कि, लाल डायरी। लाल डायरी के राज बाहर आएंगे और जिन लोगों ने बेईमानी की है वो जेल जाएंगे। पेपर लीक करने वाले भी जेल की हवा खाएंगे। चिंता मत करना, जितना इन्होंने जनता का पैसा खाया है उतना बाहर निकालेंगे और फिर ये लोग जेलों में चक्की पीसते नज़र आएंगे, क्योंकि हमारे प्रधानमंत्री जी ने कहा है कि, ना खाऊंगा ना खाने दूंगा, इसलिए ये सब परेशान हैं।

Devuthani Gyaras will wake up Dev and Congress will sleep,statement of CM Shivraj Singh in Rajasthan

गहलोत सरकार ने सत्यानाश कर दिया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार को आडे हाथ लेते हुए कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में राजस्थान की जनता डबल इंजन की सरकार लाने के लिए बेकरार है। क्योंकि 5 साल में अशोक गहलोत की सरकार ने राजस्थान का सत्यानाश कर दिया है। कांग्रेस की गहलोत सरकार में राजस्थान भ्रष्टाचार में नंबर 1, महिला अत्याचार में नंबर 1, सायबर क्राइम में नंबर 1, पेपर लीक मामले में नंबर 1, दंगा और आतंक के मामले में राजस्थान नंबर 1 है।

सीएम शिवराज ने कहा कि मैं तो हैरान हूं कि सरकार के योजना भवन से करोड़ों रुपए और सोना बरामद होता है। जल जीवन मिशन इसलिए था कि हर घर पीने का पानी पहुंच जाए, लेकिन लगभग 20 हजार करोड़ का जल जीवन घोटाला राजस्थान सरकार ने कर डाला। 5 साल में 11 लाख अपराधों का रिकॉर्ड राजस्थान के नाम है। उन्होंने कहा कुशासन का पर्याय बनी कांग्रेस की गहलोत सरकार ने पूरे राजस्थान को दंगों की आग में झोंक दिया। इसलिए इसे हटाकर राजस्थान के नागरिक भारतीय जनता पार्टी की सरकार लाएंगे।

बहन के अपमान पर तो महाभारत हो गई थी

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि यहां राक्षस जुल्म ढा रहे हैं। एक बहन द्रौपदी का अपमान हुआ था तो महाभारत हो गई थी, कौरवों का वंश सहित विनाश हो गया था। एक रावण ने हिम्मत की थी सीता मैया जी का हरण करने की, रावण के वंश में भी नाम लेवा और पानी देवा नहीं बचा था। यहां भी पाप, अत्याचार और भ्रष्टाचार की लंका जलकर राख हो जाएगी। श्री चौहान ने कहा कि, राजस्थान में आए दिन बलात्कार हो रहें हैं, कांग्रेस सरकार के एक मंत्री गर्व से कहते हैं कि, ये मर्दों का प्रदेश है इसलिए यहां रावण का अंत जरूरी है।

राजस्थान की तकदीर और तस्वीर बदलना है

सीएम शिवराज ने कहा कि, मध्यप्रदेश की तरह ही राजस्थान में भी किसानों के खातों में प्रतिवर्ष 12 हजार रूपए आएंगे। मध्यप्रदेश की योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि, कोई भी गरीब कच्चे मकान में नहीं रहेगा, सभी को पक्के मकान बनाने के लिए पैसा दिया जाएगा। मध्यप्रदेश में जिस तरह मेधावी बच्चों को लैपटॉप और स्कूटी दी जाती है वैसे ही राजस्थान के बच्चों को भी प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके अलावा लाड़ली बहना योजना व लखपति बहना का भी जिक्र मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने किया। उन्होंने कहा कि, राजस्थान की तकदीर और तस्वीर बदलने का काम करना है।

मुख्यमंत्री चौहान ने दिलाया भाजपा की जीत का संकल्प

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राजस्थान में प्रचार-प्रसार के अंतिम दिन तीन विधानसभा सीटों पर विशाल चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए उपस्थित जनसमुदाय को भारतीय जनता पार्टी की जीत का संकल्प दिलाया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास की राह पर अग्रसर है और अब राजस्थान को भी डबल इंजन की सरकार के साथ आगे बढ़ाना है। राजस्थान को पिछड़े राज्यों से निकालकर विकसित राज्यों की श्रेणी में लाना है इसलिए 25 नवंबर को कमल के फूल की बटन दबाकर भाजपा के सभी उम्मीदवारों को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाना है और राजस्थान में रिकॉर्ड मतों से भाजपा की सरकार बनाना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+