datia news: श्रद्धालुओं से भरी ट्रेक्टर-ट्रॉली पुल से नीचे गिरी, 3 की मौत 23 घायल
दतिया में श्रद्धालुओं से भरी ट्रेक्टर-ट्रॉली पलटी, 3 की मौत 23 घायल, भिंड से रतनगढ़ माता मंदिर पर गए थे सभी, वापस लौटते समय हुआ हादसा
datia में सनकुआ पर श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रेक्टर-ट्रॉली पुल से नीचे सिंध नदी में पलट गई। इस हादसे में 3 श्रद्धालुओं की मौत गई जबकि 23 श्रद्धालु घायल हो गए। सभी श्रद्धालु ट्रेक्टर-ट्रॉली में सवार होकर भिंड के जाखोली गांव से रतनगढ़ माता मंदिर गए थे। मंदिर से लौटते वक्त ये हादसा हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य किया गया।
Recommended Video

भिंड के जाखोली गांव से रतनगढ़ माता मंदिर गए थे सभी श्रद्धालु
सोमवार को भिंड के जाखोली गांव के तकरीबन 38 लोग ट्रेक्टर-ट्रॉली में सवार होकर रतनगढ़ माता मंदिर पर गए थे। रतनगढ़ माता मंदिर पर आयोजित मेले में सभी श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने माता के मदिर पर जवारे भी चढ़ाए। इसके बाद सभी श्रद्धालु ट्रेक्टर-ट्रॉली में सवार होकर वापस भिंड के लिए रवाना हुए।
सनकुआ पहुंचकर पुल से नीचे गिर गई ट्रेक्टर-ट्रॉली
श्रद्धालुओं से भरी ट्रेक्टर-ट्रॉली जब सनकुआ पर सिंध नदी के पुल पर पहुंची तभी पुल के गड्डे की वजह से ट्रेक्टर-ट्रॉली अनयंत्रित हो गई और पुल के नीचे गिर गई। पुल से नीचे गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायल लोग मदद के लिए चिल्लाने लगे। पुल के नीचे कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत लोगों को बचाने की कोशिश की। अंधेरा होने की वजह से राहत एवं बचाव कार्य में परेशानी हुई।
जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंच गए अधिकारी
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए। सभी घायलों को उपचार के लिए दतिया मेडीकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। इस हादसे में 3 श्रद्धालुओं की मौत की आधिकारिक पुष्ठि हुई है जबकि 23 श्रद्धालु घायल हुए हैं। मरने वालों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं।
नेता प्रतिपक्ष ने की मृतकों को आर्थिक सहायता देने की मांग
नेता प्रतिपक्ष डॉ.गोविंद सिंह ने सरकार से मांग की है कि इस हादसे में जान गंवाने वाले 3 लोगो के परिजनों दस-दस लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाए। इसके साथ ही घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता दी जाए।












Click it and Unblock the Notifications