Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

इस मंदिर के 25 फीट लम्बे खम्भे पर उल्टा लटककर परिक्रमा लगाते हैं भक्त, जानिए अनोखी परम्परा के बारे में

Ratlam News, रतलाम। त्योहारों पर कई जगह अलग अलग मान्यता और परम्पराएं प्रचिलित हैं, लेकिन मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के कचलाना गांव में ऐसी मान्यता का निर्वाह किया जाता है, जिसमें लोग मंदिर से 25 फ़ीट ऊपर एक खंबे पर उल्टा लटककर परिक्रमा लगाते हैं।

Devotees hanging on 25 feet long pillar of temple at ratlam

जानकारी के अनुसार रतलाम से 30 किलोमीटर दूर गाँव कचलाना में बड़ी अनोखी और जोखिम भरी मान्यता का कई सालों से आज तक निर्वाह किया जा रहा है, जिसमें श्रद्धालु मन्नत मानते हैं और गांव के भैरव मंदिर पर 25 फ़ीट ऊपर कमर में एक कपड़े से खंबे पर उल्टा लटककर परिक्रमा लगाते है। इसमें बड़ा जोखिम होता है। यदि कमर में बंधी गाँठ अचानक खुल गयी तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

Devotees hanging on 25 feet long pillar of temple at ratlam

ये भी पढ़ें : बीवी किसी और से बना रही थी संबंध, पति को पता चला आगामी प्लान तो आ गई कयामत

ग्रामीण कारूलाल प्रजापत व नरेन्द्र आदि ने बताया कि गांव कचलाना में कई दशक पुराना भैरव मंदिर है। यहाँ होली के मौके पर दो दिन मेला लगता है। मंदिर पर अपनी मन्नत मांगने दूर-दूर से श्रद्धालु यहाँ आते हैं। कोई संतान के लिए तो कोई व्यवसाय के लिए या अन्य समस्याओं के लिए मन्नत मांगते हैं और मनोकामना पूरी करने के लिए मंदिर के 25 फ़ीट ऊपर उल्टा लटककर होली के दिन यहाँ परिक्रमा लगाते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+