बीवी किसी और से बना रही थी संबंध, पति को पता चला आगामी प्लान तो आ गई कयामत

Dhar News, धार। मध्य प्रदेश के धार जिले की कुक्षी तहसील में महिला की हत्या मामले का पुलिस ने 10 घंटे के अंदर ही खुलासा कर दिया। महिला का हत्यारा कोई और नहीं बल्कि उसका पति ही निकला। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

Husband arrested in wife murder Case of dhar

दरअसल, कापसी गांव के इमलीपुरा फलिये में रहने वाली मेहरबाई के राजू नामक व्यक्ति के साथ अवैध संबंध थे। मेहरबाई तीन महीने पहले राजू के साथ कहीं चली गयी थी। एक बार फिर से उसके साथ जाने की बात कह रही थी, जिससे गुस्साए पति मोहन ने मेहरबाई की धारदार हथियार से हत्या कर दी।

ये भी पढ़ें : अमेरिका से मध्य प्रदेश आकर किसान से की लव मैरिज, अमेरिकन अफसर को FB पर हुआ प्यार, देखें वीडियो

हत्या के बाद पति मोहन ने मेहरबाई की हत्या का आरोप प्रेमी राजू पर लगाकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने जब मोहन से सख्ती से पूछताछ की तो सच्चाई सामने आ गयी। कुक्षी एसडीओपी मनोहरसिंह ने बताया कि आरोपी मोहन पर पूर्व में हत्या और हत्या का प्रयास मामले में केस चल रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी से और पूछताछ कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+