गांव की इस बात से दुखी होकर टॉवर पर चढ़ गया उप सरपंच, कूद जाना चाहता था नीचे
Chhatapur News, छतरपुर। छतरपुर की गल्ला मंडी में उस वक्त अफऱा-तफरी का माहौल पैदा हो गया जब एक युवक बीएसएनएल के टावर पर चढ़ गया। इतना ही नहीं युवक टावर से आत्महत्या की धमकी दे रहा था।वो बार बार टावर से कूदने की बात कह रहा था।

देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ इकट्टी हो गई। सभी लोग युवक से नीचे उतरने का आग्रह करते रहे लेकिन युवक टस से मस नहीं हुआ। मामला बिगड़ते देख लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को नीचे उतार लिया। टावर पर चढ़ने वाले शख्स का नाम कन्हैया लाल कुशवाहा है, जो सरानी गांव का उपसरपंच है।
उसका कहना है कि उसने अपनी पंचायत में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई तो गांव के दबंग बृज गोपाल शिवहरे ने उसके ऊपर अवैध शराब का केस बनवा दिया था। जिससे प्रताड़ित होकर टॉवर पर चढ़ गया था। कन्हैया लाल का कहना है कि वो कूदने के लिए नहीं बल्कि अधिकारियों तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए टॉवर पर चढ़ा था।
बहरहाल पुलिस के आश्वासन के बाद कन्हैया लाल नीचे तो उतर आया लेकिन उसने ये चेतावनी भी दी है कि यदि पुलिस ने इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की तो वो दोबारा टावर पर चढ़ने से गुरेज नहीं करेगा।












Click it and Unblock the Notifications