मध्य प्रदेश: कूनो में एक और चीते 'उदय' की मौत, 27 दिन में दूसरा झटका

Cheetah Uday dies: अफ्रीका से मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में लाए गए एक और चीता उदय की मौत हो गई है।

Kuno Cheetah

Cheetah Uday dies: अफ्रीका से मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में लाए गए एक और चीते उदय की मौत हो गई है। चीते की मौत की जानकारी लगते ही अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी है। यह 27 दिन में सरकार के लिए दूसरा झटका है। नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से कूनो नेशनल पार्क में कुल 20 चीते लाए गए थे जिसमें अब 18 शेष बचे हैं। हालांकि चार नए शावकों का जन्म भी हुआ है जिससे अब कुल चीते की संख्या 22 है।

शाम करीब चार बजे हुई मौत
चीता उदय सुबह से सुस्त दिख रहा था। उसकी हालत देखते हुए वहां मौजूद वन्यप्राणी चिकित्सकों और चीता संरक्षण के विशेषज्ञों ने इलाज के लिए ट्रेंकुलाइज की आवश्यकता बताई। जिसके बाद अधिकारियों से अनुमति लेकर उसका इलाज शुरू किया गया। लेकिन दुर्भाग्य से उसकी मौत हो गई।

18 मार्च को एक और चीते की मौत हुई थाी
इससे पहले 18 मार्च को एक और चीते की मौत हुई थाी। उसका नाम 'साशा' था, जिसने गुर्दे की बीमारी की वजह से दम तोड़ दिया था। अब चीते उदय की मौत वन विभाग सहित सरकार के प्रोजेक्ट के लिए दूसरा बड़ा झटका माना जा रहा है। बता दें कि कूनो नेशनल पार्क में छह महीने पहले नामीबिया से लाए गए 8 चीतों में से एक मादा चीता साशा थी।

गौरतलब है कि चीता (Cheetah), एक बार भारतीय क्षेत्रों में स्वतंत्र रूप से घूमते हुए आखिरी बार 1947 में देखा गया था। रिकॉर्ड के अनुसार, भारत के आखिरी तीन चीतों को छत्तीसगढ़ राज्य के कोरिया जिले के साल (शोरिया रोबस्टा) जंगलों में गोली मार दी गई थी।

पढ़ें चीता उदय ने आज क्या सब किया?

पिछले महीने चीता सियाया ने चार शावकों को जन्म दिया था
बता दें कि पिछले महीने भारत में पांच दशक बाद पहली बार चीते (Cheetah) का जन्म हुआ कूनो नेशनल पार्क में चीता सियाया ने बुधवार को चार शावकों को जन्म दिया था। अब चीता शावकों को लगाकर देश में कुल चीते की संख्या 22 हो गई है। अगर इन दो चीते की मौत नहीं होती तो हमारे पास कुल 24 चीते होते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+