बुजुर्ग मां की मौत : एम्बुलेंस नहीं मिलने पर बेटियां चारपाई पर घर ले गई शव, देखें वायरल वीडियो
बुजुर्ग मां की मौत : रीवा में एम्बुलेंस नहीं मिलने पर बेटियां चारपाई पर घर ले गई शव, देखें वायरल वीडियो
रीवा, 30 मार्च। मध्य प्रदेश के रीवा के रायपुर कर्चुलियान से आज दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया। यहां एक बुजुर्ग महिला के शव को उसकी बेटियां चारपाई पर रखकर ले जाने को मजबूर हुई हैं। बताया जा रहा है कि महिला का शव अस्पताल से घर ले जाने के लिए एंबुलेंस नहीं पहुंची। ना ही अन्य व्यक्ति शव का कंधा देकर ले जाना उचित समझा। ऐसे में महिला की चार बेटियां अपनी मां के शव को चारपाई पर ले गई।

मीडिया से बातचीत में रीवा सीएमएचओ बीएल मिश्रा ने कहा कि जिलेभर में शव वाहन की कमी खल रही है। सरकारी स्तर पर कोई पुख्ता व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को इस तरह की परेशानी का सामना अक्सर करना पड़ता है।
जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुर में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। मौत के बाद महिला के शव को घर ले जाने के लिए परिवार की औरतें एम्बुलेंस का इंतजाम करने लगी, लेकिन उन्हें शव ले जाने के लिए एम्बुलेंस नहीं मिली। ऐसे में चार महिलाओं ने चारपाई पर शव को रखकर उसे घर पहुंचाया।
बताया जा रहा है कि रीवा के महसुआ गांव की रहने वाली 80 साल की उम्र में महिला केवट का निधन हो गया था। इन्हें कर्चुलियान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications