Video: जिस साले की शादी में डांस कर मशहूर हुए डब्बू अंकल, नकाबपोश ने उसे गोली मारी

नई दिल्ली। अपने डांसिंग स्टाइल के चलते दुनियाभर में रातों-रात मशहूर हुए डांसिंग सेंसेशन डब्बू अंकल के घर गोलीबारी हुई। डांसिंग स्टार नाम से मशहूर हुए विदिशा के प्रोफ़ेसर संजीव श्रीवास्तव उर्फ़ डब्बू अंकल के घर बदमाशों ने गोली चलाई। गोली डब्बू अंकल से उसी साले को लगी, जिसकी शादी में नाचकर वो इंटरनेट स्टार बन गए थे।

जिस साले की शादी में डांस कर डब्बू अंकल मशहूर हुए थे, उसी साले को संदिग्ध नकाबपोश अफराधी ने गोली मार दी। गोली उनके पैर में लगी। गोली डब्बू अंकल के साले कुशाग्र के पैर में लगी है। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 क्या है पूरा मामला

क्या है पूरा मामला

डांसिंग डब्बू अंकल के साले कुशाग्र को एक नकाबपोश अपराधी ने गोली मार दी। जानकारी के मुताबिक घटना ग्वालियर के जनक गंज थाना क्षेत्र के उदाजी की है, जहां डब्बू जी के साले कुशाग्र श्रीवास्तव रहते हैं। दरअसल नकाबपोश चोरी के इरादे से घर में दाखिल हुआ था। कुशाग्र ने उसे रोकने की कोशिश की तो चोर ने बचने के लिए उसके पैर पर ही गोली मार दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी है।

 डब्बू अंकल के साले को लगी गोली

डब्बू अंकल के साले को लगी गोली

घटना के बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है, ताकि अपराधी को पकड़ा जा सके। वहीं संजीव श्रीवास्तव भी अपने परिवार के साथ कुशाग्र से मिलने के लिए विदिशा से ग्वालियर रवाना हो गए हैं। आपको बता दें कि कुशाग्र की शादी में डब्बू जी ने वो डांस किया था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी हुए कायल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी हुए कायल

प्रोफेसर के पद का कार्यरत संजीव श्रीवास्तव का वीडियो दुनियाभर में वायरल होने के बाद उनके फैंस की लिस्ट में एक नाम मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भी जुड़ गया. उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। गौरतलब है कि संजीव विदिशा में रहते हैं और भोपाल के भाभा इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट में इलेक्ट्रॉनिक्स के असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। उन्होंने 12 मई को अपने साले की शादी के कार्यक्रम में डासं किया था। इसी डांस वीडियो के वायरल होने पर वो स्टार बन गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+