विश्व योग दिवस: पानी में योग करते हैं एमपी के ये हवलदार, 5 लोगों को निकाल चुके हैं मौत के मुंह से

दमोह। आज दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। लोगों ने अपने-अपने तरीके से योग किया। इस मौके पर हम आपको मिलवा रहे हैं मध्य प्रदेश के एक ऐसे शख्स से, जो पानी में योग करते हैं। नाम है भगवानदास।

Damoh police constable Bhagwan Das performs yoga in water

दरअसल, भगवानदास मध्य प्रदेश के दमोह के देहात थाना में प्रधान आरक्षक (हवलदार) के पद पर तैनात हैं। पुलिस की भागदौड़भरी जिंदगी के बीच भी इस हवलदार ने बीते दस साल से जलयोग को वक़्त दिया और रोजाना वो पानी में योग करते हैं। भगवानदास अब तक दो घंटे तक पानी के अंदर योग करने का रिकॉर्ड बना चुके हैं।

कई जगह किया जलयोग का प्रदर्शन

कई जगह किया जलयोग का प्रदर्शन

अजीबो गरीब तरीके से जलयोग करने वाले भगवानदास ने दमोह ही नहीं बल्कि मध्य प्रदेश और देश के कई हिस्सों में अपने इस जलयोग का प्रदर्शन किया है और उज्जैन के महाकुम्भ जैसे आयोजन में अपनी ड्यूटी के दौरान भी भगवानदास दाहिया ने सुर्खियां बटोरी। जितनी शिददत से भगवानदास योग करते हैं उसी तरह अपनी ड्यूटी को भी निभाते हैं।

वीरता पुरुस्कार से सम्मानित

वीरता पुरुस्कार से सम्मानित

अब तक ड्यूटी के दौरान पांच लोगों की जान भी बचा चुके हैं, जिसके लिए मध्यप्रदेश सरकार ने उन्हें वीरता पुरुस्कार से भी सम्मानित किया है। बीते कई सालों में योग के प्रति लोगों की रूचि बढ़ी है। दमोह के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक पाल की मानें तो उनके हवलदार भगवान दास में पानी में योग करने अनूठी कला है। इस कला का विस्तार होना चाहिए।

आसान नहीं पानी में योग करना

आसान नहीं पानी में योग करना

पानी के भीतर योग करना किसी जोखिम से कम नहीं है। भगवानदास भी कहते हैं कि जब तक तैरना ठीक से नहीं आए तब तक पानी में योग करने का जोखिम ना उठाए। तब तक जमीन के ऊपर योग जरूर करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+