नपा अध्यक्ष गिरफ्तार, थाने में गश खाकर गिरे, जेल के बाहर गाड़ी से गिरे, कंधों पर जेल तक गए
MP के दमोह जिले की पथरिया नगर पालिका के अध्यक्ष सुंदरलाल विश्वकर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर करीब आठ महीने पहले एक व्यक्ति पर हमला करने, मारपीट का आरोप था। पुलिस ने तस्दीक व उनकी शिनाख्त होने के बाद बीते रोज गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार होते ही अध्यक्ष पूरी नौटंकी पर अमादा हो गए। थाने के अंदर कदम रखते ही उन्हें चक्कर आने लगे। जिला अस्पताल पहुंचे तो इलाज के बाद पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। जेल के गेट पर भी वे गाड़ी से उतरते समय लड़खड़ाकर गिरे तो उनके साथियों और पुलिस ने कंधों पर उठाकर जेल के दरवाजे के अंदर पहुंचाया। बता दें कि सुंदरलाल विश्वकर्मा वहीं व्यक्ति हैं जिन्होंने अध्यक्ष बनने के लिए तीन पार्टियां बदल दी थीं।

Damoh जिले की पथरिया नगर परिषद के अध्यक्ष सुंदरलाल विश्वकर्मा को पथरिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सुंदरलाल 8 माह पूर्व हुए मारपीट के मामले में आरोपी थे। जिसकी जांच चल रही थी। नाम स्पष्ट हो जाने पर पथरिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। पकड़ में आते ही अध्यक्ष के पसीने छूट गए और थाने में ही गश खाकर गिर पड़े। घबराई पथरिया पुलिस सुंदरलाल को दमोह जिला अस्पतला लेकर पहुंची। प्राथमिक उपचार के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया। जेल में तबियत खराब होने के कारण जेल पुलिस ने सुंदर लाल को जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया है, जहां इलाज जारी है।

जमीन के मामले में मारपीट के बाद एफआईआर की गई थी
नपा अध्यक्ष सुंदर विश्वकर्मा पर पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष व उनके परिजन के साथ मारपीट की गई थी। पीड़ित नीरज विश्वकर्मा के अनुसार 8 माह पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष व उनके परिजनों ने जमीन के मामले में बड़े भाई नरेंद्र विश्वकर्मा के साथ जमकर थी। नीरज ने बताया कि नरेंद्र को शरीर में 6 जगह फैक्चर आए थे। सिर में रॉड से हमला कर गंभीर चोट पहुंचाई थी। जिसका इलाज अभी भी चल रहा है। इस मामले में पथरिया थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। रसूख के चलते अध्यक्ष की गिरफ्तारी नहीं हो पा रही

अध्यक्ष बनने के लिए 1 दिन में बदली थीं 3 पार्टियां
सुंदरलाल विश्वकर्मा निकाय चुनाव के समय पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बने थे। दरअसल, नगर परिषद चुनाव 2022 में पथरिया नगर परिषद में बसपा के टिकट से जीते सुंदरलाल ने अध्यक्ष बनने की जुगत में बसपा का दामन छोड़कर 5 अगस्त की सुबह कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर लिया था। दोपहर 2 बजे कांग्रेस का समर्थन लेकर निर्वाचित होकर अध्यक्ष बन गए थे, लेकिन शाम को बीजेपी की सदस्यता लेकर सुंदरलाल ने पूरे जिले सहित प्रदेश को चौंका दिया था। क्योंकि कोई भी पार्टी बहुमत के मैजिक नंबर को प्राप्त नहीं कर पाई।












Click it and Unblock the Notifications