MLA Rambai का रौद्र रूप, तमतमाते हुए गनर की बंदूक से नेता को धमकाते Video Viral, 3 पार्षद समेत केस दर्ज
MLA Rambai: अपनी खड़ी बोली और दहाड़ने के लिए सुर्खियों में रहने वाली मध्य प्रदेश के दमोह पथरिया जिले की विधायक रामबाई सिंह परिहार फिर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया में नगर परिषद् दफ्तर में अध्यक्ष के साथ हुए विवाद का वीडियो वायरल हो रहा हैं। जिसमें गाली-गलौच और अपन गनर की बंदूक छुड़ाते हुए नेता को धमकाते नजर आ रही हैं।
वायरल वीडियो के तूल पकड़ने के बाद नगर परिषद् अध्यक्ष सुंदर लाल विश्वकर्मा की शिकायत पर पुलिस ने विधायक रामबाई समेत तीन पार्षदों के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया हैं। दरअसल यह मामला एक सड़क निर्माण कार्य में 5 लाख रुपये के कमीशन मांगे जाने के आरोपों से जुड़ा हैं।
सोशल मीडिया में वायरल हुए वीडियो में रामबाई नगर परिषद् दफ्तर में बैठे हुए दिख रही हैं। उनके बाजू में अध्यक्ष सुंदर लाल बैठे है। वहीं कुछ पार्षद और लोगों के बीच ठेकेदार भी खड़ा है। सामान्य स्थिति में शुरू हुई बातचीत ने उस वक्त विवाद का रूप ले लिया। जब सुंदर लाल ने ठेकेदार की तरफ इशारा करते हुए रामबाई पर पांच लाख रुपये लेने का आरोप लगाया।

Recommended Video
विधायक रामबाई यह आरोप सुनते ही अपनी कुर्सी से खड़ी हो गई, फिर ठेकेदार से कहने लगी कि बताओं 'मैंने कब तुमसे पांच लाख रुपये मंगाए'। ठेकेदार ने कहा कि 'दीदी यानि विधायक रामबाई ने मुझसे कभी पैसे नहीं मंगाए'। इसी बात पर रामबाई का रौद्र रूप सामने आया। तू-तू, मैं-मैं होते बात गाली-गलौच तक पहुंच गई। रामबाई वीडियो में अपने गनर की बंदूक छुड़ाते हुए सुंदर लाल को धमकाते भी नजर आ रही हैं। विवाद बढ़ा तो कार्यालय में सीएमओ से पुलिस को बुलाने भी कहा। बताया गया कि विधायक रामबाई ने पहले आरोप लगाया था कि नगर परिषद अध्यक्ष और ठेकेदार की मिलीभगत से सड़क का ठीक तरह से निर्माण नहीं हो रहा। इसी पर बहस शुरू हुई और इतनी बढ़ गई कि विधायक को बंदूक तानने की नौबत आ गई। इस घटना के बाद नगर परिषद् अध्यक्ष सुंदर लाल विश्वकर्मा की शिकायत पर पुलिस ने विधायक रामबाई समेत तीन पार्षदों के खिलाफ केस दर्ज कराया हैं।












Click it and Unblock the Notifications