ट्रिपल मर्डर केस: परिवार में बेटी का जन्म, अस्थि संचय से पहले लाड़ली को लेकर बहू घर पहुंची

Bundelkhand में चार दिन से सुर्खियों में छाए दमोह जिले के देवरान ट्रिपल मर्डर केस मामले में रोज कुछ न कुछ घटनाक्रम ऐसा हो रहा है, जिसमें मामला सुर्खियों में बना हुआ है। जिस अहिरवार परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई और दो व्यक्तियों को गोली मारकर घायल कर दिया गया, उनमें से एक के यहां नन्हीं किलकारी गूंजी है। छोटी बहू ने बेटी को जन्म दिया है। इधर पुलिस ने वारदात में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है तो अहिरवार समाज ने गुरुवार को आरोपियों का घर गिराने का अल्टीमेटम देते हुए 24 घंटे का समय दिया है। समाज के लोगों ने कहा है कि यदि प्रशासन ऐसा नहीं करता तो हम घर तोड़ देंगे।

हत्याकांड के 24 घंटे बाद बेटी ने लिया जन्म

MP में दमोह जिले की पथरिया तहसील के देवरान गांव में जिस परिवार के तीन सदस्यों जिनमें मां-बाप और बेटे की गोली से भूनकर हत्या कर दी गई थी, उस परिवार में मृतकों की अस्थि संचय से पहले ही किरकारी गूंज उठी है। माता-पिता और बड़े भाई को खो चुके घायल महेश अहिरवार की पत्नी राजबाई ने बीते रोज बेटी को जन्म दिया है। दोपहर में राजबाई को जननी वाहन से उसकी मां बेटी के साथ लेकर घर पहुंची थी। हालंाकि दीपावली पर बच्ची के जन्म की खुशी किसी के चेहरे पर नहीं दिखी। मातमी माहौल के बीच बेटी को घर लाया गया। घर में बेटी के आने पर कोई रीति-रिवाज का पालन नहीं किया गया।

 देवरान गांव में ट्रिपल मर्डर केस, आरोपी गिरफ्त

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल देवरान पहुंचे, परिजन को ढांढस बंधाया
इधर केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल गुरुवार को देवरान गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। घटना को लेकर परिजन व एसपी और कलेक्टर से पूरी जानकारी लेते हुए कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने और परिजन को सरकारी तौर पर हर संभव मदद दिलाने के निर्देश दिए। मंत्री प्रहलाद पटेल यहां करीब आधे घंटे रुके रहे। परिजन में महिलाओं से भी बातचीत कर उन्होंने कहा कि चिंता न करें, आप लोगों की हर संभव मदद की जाएगी। सरकार और प्रशासन आपके साथ है, गांव में पुलिस की सुरक्षा भी दी गई है।
केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल देवरान पहुंचे, परिजन को ढांढस बंधाया

आरोपियों का घर गिराने दलित समाज ने दिया अल्टीमेटम, बोले-नहीं तो हम तोड़ देंगे
इधर अहिरवार समाज के तीन लोगों की निर्ममता से गोलीमारकर हत्या की घटना के बाद से अब सामाजिक स्तर पर भी आक्रोश बढ़ता जा रहा हैं। दमोह में दलित समाज के प्रतिनिधियों ने घटना कोलेकर शुक्रवार को जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों का घर गिराने की मांग की है। समाज ने प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। समाज के लोगों ने कहा है कि यदि इस दौरान प्रशासन कार्रवाई नहीं करता तो फिर हम आरोपियों का घर तोड़ देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+