Damoh : दबंग विधायक रामबाई का फूटा गुस्सा, बोलीं—गरीबों का खून चूस रहे, भगवान को क्या मुंह दिखाओगे
दबंग विधायक रामबाई द्वारा दमोह नपा में कर्मचारियों को बुरी तरह हड़काने, लताड़ लगाने का एक वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें वे बीएलसी किस्त में भ्रष्टाचार और गरीब को परेशान करने को लेकर खूब खरी-खोटी सुनाई।
Damoh
Recommended Video
मप्र के दमोह जिले की पथरिया से विधायक रामबाई ने नगर पालिका में कर्मचारियों को दिखाई दबंगई, बोली—भगवान को क्या मुंह दिखाओगे
मप्र
के
दमोह
जिले
की
पथरिया
विधानसभा
से
बसपा
की
विधायक
रामबाई
अपनी
दबंग
और
बेबाक
शैली
के
लिए
जानी
जाती
हैं।
जनसमस्याओं
को
लेकर
वे
कलेक्टर
तक
को
खरी-खोटी
सुना
चुकी
हैं।
अब
नया
मामला
दमोह
नगर
पालिका
का
सामने
आया
है।
उनका
एक
वीडियो
वायरल
हो
रहा
है,
जिसमें
वे
नगर
पालिक
की
बीएलसी
शाखा
में
कर्मचारी
को
जमकर
हड़का
रही
हैं।
रामबाई
एक
हितग्राही
को
लेकर
पहुंची
थी।
उसकी
किस्त
को
लेकर
जब
कंप्युटर
पर
बैठे
कर्मचारी
ने
न-नुकर
और
बहानेबाजी
दिखाई
तो
वे
गुस्से
से
चिल्लाते
हुए
बोलीं-किस्त
डालो...अभी
डालो...
आदमियों
को
मूर्ख
समझत
हो,
10-10
हजार
रुपए
लेकर
भ्रष्टाचार
मचा
रखा
है,
बिजनेस
खड़ा
कर
रखा
है,
गरीबों
का
खून
चूस
रहे
हो...
एमएलए
रामबाई
का
अंदाज
और
गुस्सा
देखते
हुए
कर्मचारी
और
वहां
मौजूद
सभी
सहम
गए।
मप्र
में
खाउखोरी
मचा
रखी,
गरीबों
का
खून
चूस
रहे
बीएलसी शाखा प्रभारी से रूबररू होकर बोलीं, भैया इतई बैठे हो, जरा इनसे पूछा करो, ये झूठ बोलते हैं, 10-10 हजार रुपए लेकर बिजनेस कर रहे, पार्षद भी इनके साथ मिले होते हैं। सब मिलकर पैसे खा रहे। यह हालात अकेले दमोह नगर पालिका की नहीं है, पूरे प्रदेश में ऐसे ही सिस्टम बना लिया, भ्रष्टाचार मचा रखा है। विधायक रामबाई यहीं नहीं रुकीं.. आगे बोली गरीबों का खून चूस रहे हो तुम लोग, जरा तो शर्म करो, कैसी-कैसी खाउखोरी कर रहे, भगवान को, परमात्मा को मुंह दिखाओगे की नहीं। आपका कर्मचारी हमसे झूठ बोल रहा है, कह रहा अधिकारी ने लिस्ट नहीं दी।












Click it and Unblock the Notifications