धर्मांतरण के आरोपी शहर से भागने की फिराक में थे, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
मप्र के दमोह में गरीब लोगों को लालच देकर धर्मांतरण कराने के मामले पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में बाल संरक्षण एवं अधिकार आयोग ने कलेक्टर व एसपी को नोटिस देकर तलब किया था।

आशुतोष राणा 'फिल्म फेयर ओटीटी अवॉर्ड' के लिए नामांकित, आप भी कर सकते हैं उनको वोट
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मढ़ाहार के हाईप्रोफाइल केरल मिशनरियों की पुलिस लगातार खोजबीन कर रही थी, जिसमें देहात थाना पुलिस ने बीते रोज मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि दो आरोपी मारुताल क्षेत्र में छुपे हुए हैं और भागने की फिराक में हैं। जब पुलिस ने मौके पर दबिश दी तो पता चला कि आरोपी निकल चुके हैं। पुलिस द्वारा घेराबंदी करके दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनसे पुलिस ने पूछताछ कर इन्हें कोर्ट में पेश किया जहां से इन्हें जेल भेज दिया गया है। धर्मांतरण और पास्को जैसी विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज अपराध में 8 लोगों की पुलिस को तलाश है। जिसमें अभी केवल फिलिप्सन और के बिज्जू नाम के दो आरोपियों की ही गिरफ्तारी हो पाई है।












Click it and Unblock the Notifications