आशुतोष राणा 'फिल्म फेयर ओटीटी अवॉर्ड' के लिए नामांकित, आप भी कर सकते हैं उनको वोट

सागर में आशुतोष राणा के काफी सहपाठी और मित्र व फैंस हैं। उनको 'ओटीटी फिल्म फेयर अवॉर्ड' के लिए नामांकित किया गया है, सोशल मीडिया में उनको वोटिंग के लिए बाकायदा अभियान चलाया जा रहा है।

ashutosh rana

फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा का नाम फिल्म फेयर अवॉर्ड ओटीटी के लिए नामांकित किया गया है। उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के तौर पर दो फिल्मों में बेहतरीन अदाकारी के नामांकित किया गया है। अवॉर्ड के लिए देशभर में दर्शकों व अभिनेताओं को चाहने वालों से आनलाइन वोटिंग कराई जा रही है।

ashutosh rana ott

दिग्गज अभिनेता आशुतोष राणा सागर में पढ़े हैं, नजदीकि जिले गाडरवारा के रहने वाले हैं। सागर में उनके काफी मित्र, परिजन और रिश्तेदार मौजूद हैं। राणा को ओटीटी फिल्म फेयर अवार्ड दिलाने के लिए उनके साथी और परिचित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनको वोट करने के लिए बाकायदा मुहिम चला रहे हैं। आशुतोष राणा के छोटे भाई व मित्रों में शामिल राजेश पंडित, शंशाक शर्मा, अजय दुबे सहित काफी सारे उनके परिचित अपने सोशल मीडिया पर राणा को वोट देने की अपील कर रहे हैं। राजेश पंडित ने बताया कि राणाजी हमारे सागर और मप्र की शान हैं। हमारे गुरुदेव श्रीदद्दाजी के आर्शीवाद से उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपना मुकाम बनाया है।

फिल्म 'द ग्रेट इंडियन मर्डर' व 'आरण्यक' के लिए नामांकित किया

ashutosh rana ott

राजेश पंडित ने बताया कि हमारे बड़े भाई आशुतोष राणा का नाम फिल्म फेयर अवॉर्ड ओटीटी में फिल्म 'द ग्रेट इंडियन मर्डर' व 'आरण्यक' में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के बतौर नामांकित किया गया है। इसके लिए जो भी वोट करना चाहते हैं वे https://www.filmfare.com/awards/filmfare-ott-awards-2022/vote#75 पर जाकर वोट कर सकते हैं।

तेंदुए के हलक में डंडा डालकर हत्या, वन चौकीदार का हाथ जकड़ लिया था
'रामराज्य' के लिए राष्ट्रीय साहित्य अकादमी पुरस्कार के लिए चयन

ramrajy
बता दें कि अभिनेता आशुतोष राणा अदाकारी के साथ-साथ साहित्य और लेखन में भी दखल रखते हैं। उन्होंने भगवान राम के जीवन चरित्र व लीलाओं की व्याख्याएं करते हुए 'रामराज्य' टाइटल से पुस्तक लिखी है। इसके लिए मप्र सरकार राष्ट्रीय सहित्य अकादमी पुरस्कार प्रदान करने जा रही है। बीते दिनों इसकी घोषणा की गई है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+