Damoh: कढ़ाई के धुएं से गुस्साई मधुमक्खियां, भंडारा खा रहे लोगों पर हमला, मच गई भगदड़
मुस्की बाबा क्षेत्र में भटुआ के पास माता के चबूतरे पर भंडारे के भोजन के दौरान पेड़ के नीचे कढ़ाई लगाई गई थी। ऊपर मधुमक्खियों का छाता लगा था, तेल के धुएं से मधुमक्खियां परेशान हो गईं और हमला कर दिया।

दमोह शहर के निकट इमलाई-मुस्की बाबा क्षेत्र में भटुआ के पास माता मंदिर परिसार में एक परिवार में छोटे बच्चे का मुंडन संस्कार कराया गया था। परिवार ने इस दौरान मंदिर में भंडारे का आयोजन कराया था। भोजन बनाने के दौरान पेड़ पर लगे छाते में मधुमक्खियां परेशान होकर हिंसक हो गई और उन्होंने मौजूद लोगों पर हमला कर दिया।

जिला अस्पताल से मिली जानकारी अनुसार बीते रोज शहर के मुस्की बाबा क्षेत्र में भंडारा कर रहे लोगों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। जिसमें 1 दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। कई लोगों को मधुमक्खियों के डंक से काफी चोटें आई और मुहं सूज गया। घायलों में महिलाएं बच्चे वह पुरुष शामिल है। जानकारी के अनुसार पूना बाई के परिवार में मुंडन का कार्यक्रम आयोजित था। जो इमलाई और मुस्की बाबा के बीच भटूआ क्षेत्र में माता के चबूतरे पर आयोजित किया गया था। घायालों में दो बच्चे भी शामिल हैं।
Recommended Video

डंक के जहर के प्रभाव से कुछ लोग बेहोश तक हो गए
माता मंदिर परिसर में भंडारे के व्यंजन बनाए जा रहे थे। इसी दौरान धुंआ उठने से पास में पेड़ में लगी मधुमक्खियों के छत्ते से अचानक मक्खियों का हमला शुरू हो गया। जिसमें 1 दर्जन से अधिक लोगों को मधुमक्खियों ने निशाना बनाया। अचानक हुए हमले से भंडारा में उपस्थित लोगों में हड़कंप मच गया। सभी लोग चारों ओर भागने लगे। वहीं ज्यादा डंक लगने से कुछ गश खाकर जमीन पर गिर पड़े। जिन्हें 108 की सहायता से जिला चिकित्सालय लाया गया जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी। वहीं 2 लोगों को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जिनमें 2 बच्चे शामिल हैं। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।












Click it and Unblock the Notifications