जिस महिला को 4 दिन से पूरा गांव ढूंढ़ रहा था, वो जिस हाल में मिली उससे हर कोई चौंक गया
Damoh News, दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले के हिंडोरिया थाना इलाके के एक खेत के कुएं में कटनी जिला के रीठी की रहने वाली मजदूर महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गईा यह महिला गांव के एक खेत में निगरानी का काम करती थी, लेकिन खेती का काम खत्म हो जाने के बाद वह कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के भवन निर्माण में मजदूरी करने लगी थी। वहीं 4 दिन वह लापता थी, जिसके बाद उसकी लाश कुएं में मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। मामला संदिग्ध बताया जा रहा है।

हिंडोरिया थाना प्रभारी विजय मिश्रा ने बताया कि हिंडोरिया में नवनिर्मित कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के भवन निर्माण में काम करने वाली कविता कॉल 29 मार्च से लापता थी। महिला के लापता होने के बाद उसके पति प्रेम लाल कॉल ने पुलिस में शिकायत भी की थी।
साथ ही मृतका के बेटे ने अंतिम बार अपनी मां को स्कूल निर्माण के सुपरवाइजर निलेश चौरसिया के साथ देखा था। जिसके बाद पुलिस को की गई शिकायत में महिला के साथ ठेकेदार रमाकांत सोनी एवं सुपरवाइजर नीलेश चौरसिया पर गंभीर आरोप लगाए गए थे।
परिजनों का यह भी आरोप है कि समय रहते पुलिस ने जांच की होती तो महिला मिल सकती थी, लेकिन पुलिस की लापरवाही के कारण महिला की लाश कुएं में मिली है। वहीं घटना के बाद से भवन निर्माण में काम कर रहे ठेकेदार एवं सुपरवाइजर लापता है। पुलिस ने सभी बिंदुओं पर जांच शुरू करते हुए कार्रवाई की बात कही है।












Click it and Unblock the Notifications