डकैत की प्रेमिका की हत्या, बबुली कोल के एनकाउंटर के बाद किसी और से की थी शादी

रीवा। मध्य प्रदेश के कुख्यात डकैत बबुली कोल की प्रेमिका की हत्या कर दी गई है। नवनिर्मित मकान के अंदर से उसका खून से लथपथ हालत में शव बरामद हुआ है। वारदात को धारदार हथियार से अंजाम दिया गया है। हत्या क्यों और किसने की। इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

पिछले साल मारा गया था बबुली कोल

पिछले साल मारा गया था बबुली कोल

बता दें कि मध्यप्रदेश और यूपी में आतंक का पर्याय बने कुख्यात डकैत दस्यु बबुली कोल छह लाख का इनाम रखा हुआ था। पिछले साल पुलिस ने उसका एनकाउंटर कर दिया था। तब ऐसी खबरें भी सामने आईं थी कि रुपए के बंटवारे को लेकर बबुली कोल गिरोह में फूट पड़ गई थी और गैंगवार में हुई फायरिंग में बबुली कोल मारा गया था।

 अनिल सिंह से की थी शादी

अनिल सिंह से की थी शादी

बबुली की मौत के बाद प्रेमिका गुड़िया कोल ने सेमरिया निवासी अनिल सिंह नाम के शख्स से शादी कर ली थी। शादी के साल भर बाद ही उसके पति की मौत हो गई और तब से वह सेमरिया स्थित उसके घर में रह रही थी। गुड़िया ने सेमरिया से 3 किलोमीटर आगे नया घर बनवाया था। जहां वह अपनी 5 साल की बच्ची के साथ रह रही थी।

 पांच सोती रही पांच साल की बेटी

पांच सोती रही पांच साल की बेटी

बुधवार को ही वह अपने नए घर में शिफ्ट हुई थी। रात में अपनी बच्ची के साथ घर के अंदर सो रही थी। तभी घर में घुसे आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी। इस दौरान उसकी 5 साल की बच्ची समीप भी लेटी हुई थी जो डर के कारण नहीं उठी। सुबह होने पर बच्ची के रोने की आवाज सुनकर आस-पास के लोगों को वारदात का पता चला। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+