देश का सबसे बड़ा इनामी डकैत बबुली कोल मारा गया, मध्य प्रदेश के जंगल में मिली लाश

भोपाल।

मध्य
प्रदेश
के
विंध्य
और
उत्तर
प्रदेश
के
सीमावर्ती
इलाके
में
डकैती
का
पर्याय
बने
बबुली
कोल
औऱ
उसके
एक
साथी
लवलेश
की
लाश
सतना
के
जंगल
से
बरामद
हुई
हैं।
सतना
पुलिस
ने
बबुली
को
एनकाउंटर
में
मार
गिराने
का
दावा
किया
है।
वहीं
कई
रिपोर्ट्स
में
बताया
जा
रहा
है
कि
उसकी
मौत
गैंगवार
में
हुई।
हालांकि,
राज्य
पुलिस
की
ओर
से
अधिकारिक
तौर
पर
अभी
कोई
खुलासा
नहीं
किया
गया
है।
बबली
कोल
पर
करीब
7
लाख
रुपए
का
इनाम
घोषित
था।
इसे
देश
का
सबसे
इनामी
डकैत
माना
जाता
था।
सोमवार
सुबह
उसकी
लाश
सतना
में
लेदरी
के
जंगल
में
पाई
गई।
उसकी
मौत
शनिवार
रात
को
होने
की
आशंका
जताई
जा
रही
है।

id="toptextpromo">
id='are-slot-1'
class='oiad
oi-axt
oiadv'>

गैंगवार में मारे जाने की चर्चा, 7 लाख रुपए का इनामी था बबुली

गैंगवार में मारे जाने की चर्चा, 7 लाख रुपए का इनामी था बबुली

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बबुली के अलावा लवकेश नामक डकैत पर 1.80 लाख रुपए का ​इनाम रखा था। बहरहाल दोनों की लाशें बरामद कर ली गई हैं। जिस इलाके में उनकी लाशें मिलीं, वह जगह सतना धारकुण्डी थाना क्षेत्र के वीरपुर के पास की पहाड़ी है। बताया जा रहा है कि डकैतों के बीच गैंगवार में गैंग के नए सदस्य लोली कोल ने बबली कोल को गोली मारी। पुलिस का दावा गैंगवार की बातों से अलग है। पुलिस का कहना है कि लोली कोल ने पुलिस के सामने धारकुंडी थाना क्षेत्र में आत्मसमर्पण किया है।

किसान को अपहृत कर 50 लाख मांगे थे

किसान को अपहृत कर 50 लाख मांगे थे

विंध्य इलाके में बबुली कोल का गिरोह अपहरण, लूट और हत्या के लिए जाना जाता है। हाल ही में उसने एक किसान अवधेश समदड़िया का उसके घर से ही अपहरण किया था और फिरौती में 50 लाख रुपए मांगे थे। फिरौती देने के बाद किसान बबुली कोल के चंगुल से छूटकर घर पहुंचा था। मीडिया में आई खबरों के अनुसार, बबुली कोल गिरोह ने 7 सितंबर की दरमियानी रात्रि 2 बजे अवधेश को अगवा किया था।

डाकूओं में ही हुई ताबड़तोड़ फायरिंग

डाकूओं में ही हुई ताबड़तोड़ फायरिंग

सतना एसपी रियाज इकबाल और चित्रकूट एसपी मनोज कुमार झा ने बताया कि बबुली कोल और लवलेश दोनों डकैतों की लाश बरामद कर ली गई हैं। उन्हें मध्य प्रदेश के मझगवां थाने ले जाया गया है। उससे पहले बबली की गैंग में डाकूओं के आपस में भिड़े जाने की खबर आई थीं। शनिवार की देर रात डाकुओं के बीच कई राउंड गोलियां चलीं थीं। जिसके बाद भारी पुलिस जाब्ता जंगल की ओर रवाना हुआ था।

Recommended Video

      सतना : डकैत बबली कोल ने किसान का किया अपहरण, मांगी 50 लाख की फिरौती

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+