Crime Patrol की एक्ट्रेस प्रेक्षा मेहता ने इंदौर में फांसी लगाकर किया सुसाइड, सोशल मीडिया पर लिखी यह बात

इंदौर। लॉकडाउन में काम बंद होने से परेशान टीवी एक्ट्रेस प्रेक्षा मेहता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रेक्षा मेहता क्राइम पेट्रोल सहित कई सीरियल में काम कर रही थीं। वहीं, परिवार के लोगों का कहना है कि प्रेक्षा को लॉकडाउन में काम नहीं मिल रहा था। इसी कारण प्रेक्षा तनाव में चल रही थीं। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि प्रेक्षा मेहता ने सुसाइड करने से पहले सोशल मीडिया पर अपना एक स्टेटस भी अपडेट किया था। जानिए क्या लिखा था प्रेक्षा ने...

सोशल मीडिया पर लिखी थी यह बात

सोशल मीडिया पर लिखी थी यह बात

प्रेक्षा मेहता मध्य प्रदेश के इंदौर जिले की रहने वाली थी। लॉकडाउन के चलते प्रेक्षा इन दिनों अपने घर आयी हुई थी। बजरंग नगर स्थित अपने घर में सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात अपने घर में फांसी लगा ली। हालांकि आत्म हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन परिवार का कहना है कि वो तनाव में थी। सुसाइड से पहले प्रेक्षा ने सोशल मीडिया पर अपना स्टेटस अपडेट किया। उसमें उन्होंने लिखा- 'सबसे बुरा होता है सपनों का मर जाना।'

डिप्रेशन में आकर उठाया यह कदम

डिप्रेशन में आकर उठाया यह कदम

प्रेक्षा के पिता के मुताबिक वो बीते कुछ दिनों से तनाव में थी। सोमवार रात वह जब अपने कमरे में गई तो कुछ देर मोबाइल चलाती रही। सुबह जब पिता उसे जगाने के लिए उसके कमरे में गए तो देखा प्रेक्षा की लाश फांसी के फंदे पर झूल रही है। परिवार के लोग फौरन उसे लेकर अस्पताल गए जहां प्रेक्षा को मृत घोषित कर दिया गया। प्रेक्षा के पिता के मुताबिक, लॉकडाउन होने के कारण प्रेक्षा मुंबई से इंदौर घर आ गई थी। मुंबई में जिस तरह कोरोना को प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है, उसे आशंका थी कि लंबे समय तक काम नहीं मिलेगा। इसी डिप्रेशन में आकर उसने यह कदम उठाया।

थिएटर में भी काम करती थी प्रेक्षा

थिएटर में भी काम करती थी प्रेक्षा

प्रेक्षा मेहता ने टीवी में अपना कॅरियर बनाना चाहा इसीलिये वह इंदौर से मुंबई शिफ्ट हो गईं। टीवी सीरियल के अलावा प्रेक्षा थिएटर के लिए भी काम करती थी। थिएटर में उसकी शुरुआत अभिजीत वाडकर, संतोष रेगे और नगेंद्र सिंह राठौर के नाट्य ग्रुप ‘ड्रामा फैक्टरी' से हुई। मंटो का लिखा नाटक ‘खोल दो' उनका पहला प्ले था। इसको मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद वो ‘खूबसूरत बहू, बूंदें, राक्षस, प्रतिबिंबित, पार्टनर्स, हां, थ्रिल, अधूरी औरत' जैसे नाटकों में काम कर चुकी थीं। उन्हें अभिनय के लिए तीन राष्ट्रीय नाट्य उत्सवों में फर्स्ट प्राइज मिला था। एकल नाट्य ‘सड़क के किनारे" में जानदार अभिनय के लिए भी उन्होंने अवॉर्ड जीता था।

नहीं झेल सकी लॉकडाउन का दर्द

नहीं झेल सकी लॉकडाउन का दर्द

प्रेक्षा मेहता ने अपनी मेहनत के बल पर कई टीवी सीरियल में काम किया, लेकिन शायद लॉकडाउन का दर्द वह झेल नहीं पायीं। हालांकि घटना स्थल का पुलिस ने निरीक्षण किया, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इसलिए सुसाइड का कोई पुख्ता कारण अभी नहीं पता चला है। हीरा नगर थाना प्रभारी राजीव भदौरिया के मुताबिक, बजरंग नगर में रहने वाली प्रेक्षा मेहता ने आत्म हत्या की है। पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+