MP News: कांग्रेस कब तक बाकी सीटों पर करेगी प्रत्याशियों की घोषणा, MP की बैठक में राहुल हो सकते हैं शामिल

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 6 लोकसभा सीटों पर आज से नामांकन दाखिल होना शुरू हो गए हैं और कांग्रेस इनमें से आधी सीटों पर अब तक उम्मीदवारों का चयन ही नहीं कर सकी है। अब गुरुवार को पार्टी इन सीटों पर उम्मीदवारों का चयन कर सकती है।

दरअसल, मंगलवार को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक दिल्ली में थी लेकिन इस बैठक में मध्य प्रदेश को लेकर चर्चा नहीं हो सकी। अब गुरुवार को समिति की बैठक में मध्य प्रदेश के उम्मीदवारों के चयन को लेकर चर्चा होगी।

Congress will announce candidates for the remaining seats Rahul can attend the MP meeting

मध्य प्रदेश में प्रथम चरण में 6 सीटों पर मतदान होना है इसमें सीधी, मंडला, छिंदवाड़ा, शहडोल, जबलपुर बालाघाट की सीटें शामिल है। इसमें से तीन शहडोल, जबलपुर और बालाघाट पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान अभी नहीं हुआ है। दूसरे से चौथे चरण की 15 सीटों पर भी इस बैठक में विचार हो सकता है।

एमपी की बैठक में राहुल रह सकते हैं मौजूद

ऐसा माना जा रहा है कि केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में जब एमपी को लेकर चर्चा होगी, उसे दौरान राहुल गांधी इसमें मौजूद रह सकते हैं। यह भी चर्चा है कि राहुल गांधी प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेताओं को चुनावी मैदान में उतरना चाहते हैं, लेकिन ये नेता चुनाव लड़ने को तैयार नहीं है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने पिछले एक सप्ताह से वरिष्ठ नेताओं से चर्चा कर अधिकतर सीटों पर एक नाम तय कर लिए हैं। जिसमें किसी भी बड़े नेता का नाम नहीं है। यही वजह है कि अब तक कांग्रेस आदि सीटों पर भी प्रत्याशियों को घोषित नहीं कर सकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+