MP Congress second list: कांग्रेस प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी, 88 उम्मीदवारों का ऐलान, कई चौंकाने वाले नाम
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी 88 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। जिसमें कई चौंकाने वाले नाम सामने आए है। राजधानी भोपाल में हुजूर विधानसभा क्षेत्र से एक बार फिर सिंधी समाज से प्रमुख चेहरा नरेश ज्ञानचंदानी को कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाया है। यानी अब भाजपा के रामेश्वर शर्मा को एक फिर टक्कर देंगे नरेश ज्ञानचंदानी।
वहीं सुमावली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने कुलदीप सिकरवार को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा मुरैना विधानसभा क्षेत्र से दिनेश गुर्जर, दिमनी से रविंद्र सिंह तोमर, इधर दतिया में प्रत्याशी बदलकर राजेंद्र भारती को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं खुरई से रक्षा राजपूत को उम्मीदवार बनाया गया। वहीं मंत्री गोपाल भार्गव के सामने कांग्रेस ने मजबूत प्रत्याशी ज्योति पटेल को उम्मीदवार बनाया है।

वहीं राजधानी भोपाल में पूर्व मंत्री पीपी शर्मा को दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया। इसके अलावा रीवा से राजेंद्र शर्मा, सीधी से ज्ञान सिंह, निवाड़ी से अमित राय, दमोह से अजय टंडन, मैहर से धर्मेश घाए को उम्मीदवार बनाया गया है। खातेगांव से BJP छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले दीपक जोशी पर पार्टी ने भरोसा जताया है। इंदौर में तीन नंबर से पिंटू जोशी, इंदौर में पांच नंबर से सत्यनारायण पटेल को प्रत्याशी बनाया गया है।
मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रत्याशियों की दूसरी सूची में एक और बड़ा नाम चौंकाने वाला सामने आया है, दरअसल पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रजापति का पहली सूची में नाम कट गया था, लेकिन कांग्रेस ने दूसरी सूची में गोटेगांव से उम्मीदवार बदलकर उन्हें प्रत्याशी बनाया है।
दूसरी सूची जारी होने के बाद पूर्व सीएम कमलनाथ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज अपने 88 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। मैं सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं देता हूं। कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी सिर्फ विधायक बनने के लिए खड़े नहीं हो रहे हैं, बल्कि मध्य प्रदेश का भविष्य संवारने के लिए चुनावी मैदान में उतरने जा रहे हैं।
प्रमुख चौंकाने वाले नाम
- खातेगांव से पूर्व मंत्री दीपक जोशी
- भोजपुर से राजकुमार पटेल
- सांची से जीसी गौतम
- गाडरवारा से सुनीता पटेल
- इछावर से शैलेंद्र पटेल
- भोपाल उत्तर से आतिफ अकील
- गोटेगांव से एनपी प्रजापति
- इंदौर 3 से पिंटू जोशी
- इंदौर 5 से सत्यनारायण पटेल
कांग्रेस की दूसरी लिस्ट घोषित हुई, इंदौर 3 से पिंटू जोशी, इंदौर 5 से सत्यनारायण पटेल#Bhopal #MadhyaPradeshElection2023#mpreg #Congress #second #list pic.twitter.com/B9PkZ1vF4d
— Laxmi Narayan Malviya (@LNMalviya6) October 19, 2023












Click it and Unblock the Notifications