MP News: कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह का बड़ा बयान, बोले- क्या लाडली बहना योजना हो चुकी है खत्म

Ladli Behna Yojana News: मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे और कमलनाथ सरकार में मंत्री रह चुके विधायक जयवर्धन सिंह ने राज्यपाल के अभी भाषण को लेकर बड़ा बयान दिया है। जयवर्धन सिंह ने कहा कि राज्यपाल के अभी भाषण के बाद ऐसा लगा कि मध्य प्रदेश अब केंद्र शासित राज्य बन गया है।

कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा कि आश्चर्य की बात तो यह है कि राज्यपाल के पूरे अभिभाषण में एक बार भी लाडली बहना योजना का उल्लेख नहीं किया गया। आज प्रदेश की जनता जानना चाहती है। क्या यह योजना खत्म हो चुकी है?

Congress MLA Jaivardhan Singh big statement in Assembly, said - Is ladli behna yojana scheme over?

बता दे गुरुवार को विधानसभा परिसर में कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने वन इंडिया से चर्चा करते हुए बताया कि कल राज्यपाल के अभिभाषण हुआ था। जहां राज्यपाल ने 29 पेज के अभिभाषण को पढ़ा। जिसमें 50 बार प्रधानमंत्री मोदी का उल्लेख किया गया होगा, लेकिन मुख्यमंत्री का सिर्फ तीन-चार बार। ऐसा लग रहा था, जैसे हम विधानसभा में नहीं लोकसभा में बैठे हैं। लगता है अब मध्य प्रदेश केंद्र शासित राज्य बन गया है। आचार्य की बात तो यह है कि पूरे भाषण में एक बार भी लाडली बहना योजना का उल्लेख नहीं किया गया। आज मध्य प्रदेश की जनता ये जानना चाहती है कि क्या ये योजना खत्म हो चुकी है?

वहीं कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत ने विधानसभा में मुद्दा उठाते हुए कहा कि मैं सीएम से यह जवाब चाहता हूं कि लाड़ली बहना योजना चलेगी या नहीं। इस योजना के हितग्राहियों को महीने में दी जाने वाली राशि दी जाएगी या नहीं, इसे मुख्यमंत्री मोहन यादव स्पष्ट करें। सदन में उपस्थित वरिष्ठ भाजपा विधायक कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि बीजेपी का संकल्प पत्र, संकल्प पत्र नहीं मोदी की गारंटी है। ये गारंटी हर हाल में पूरी होगी। यहां उल्लेख करना प्रासंगिक है कि लाड़ली बहना योजना के प्रश्न का विधानसभा में सरकार की तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया।

हालांकि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पहले ही मीडिया से चर्चा के दौरान लाडली बहना योजना को लेकर कह चुके हैं कि अच्छे कामों को जारी रखना, हम सब की प्राथमिकता है और भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में सरकार ने जितने भी अच्छे काम किए है, उसे जारी रखना हमारा काम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+