Rahul Gandhi को राज्यसभा सीट कुर्बान करने तैयार कांग्रेसी, सीनियर लीडर विवेक तन्खा ने दिया ऑफर, भावुक Tweet

मानहानि मामले में अदालत से दोषी करार राहुल गांधी को बड़ा ऑफ़र मिला है। यह ऑफ़र राज्यसभा सदस्यता का है। कांग्रेस के सीनियर लीडर विवेक कृष्ण तन्खा ने अपनी सदस्यता छोड़ने की बात कही हैं।

jabalpur

Congress leader Vivek Tankha offered sacrifice Rajya Sabha seat: एमपी के जबलपुर से ताल्लुक रखने वाले राज्य सभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा का Tweet और बयान चर्चा में है। मानहानि मामले में मुश्किल में घिरे राहुल गांधी को अपनी सीट ऑफ़र की है। भावुक ट्वीट में उन्होंने लिखा कि RG के बिना संसद गरीब होगी।

मानहानि केस में 2 साल की सजा के बाद राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त हो चुकी है। हालांकि इसके खिलाफ सजा स्थगित किए जाने का फैसला भी कोर्ट में सुरक्षित है, जो 20 अप्रैल को आ सकता है। कांग्रेस को भरोसा है कि कोर्ट से राहुल को न्याय मिलेगा।

vivek tankha offer

इस बीच राहुल को चाहने वाले नेताओं के अलग-अलग रिएक्शन आ रहे हैं। राहुल के कायल नेता अब कुर्बानी देने तक तैयार हैं। सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट और राज्य सभा सदस्य विवेक तन्खा ने अपनी सीट तक ऑफ़र कर दी।

rahul gandhi case

तन्खा एमपी के ग्वालियर में यूथ कांग्रेस के मशाल जुलूस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। जहां उन्होंने मीडिया के सामने न सिर्फ बड़ा बयान दिया बल्कि राहुल गांधी के प्रति भावनाएं ट्वीट भी की। विवेक तन्खा एमपी से दूसरी बार राज्य सभा सदस्य बने है।

congress vivek tankha

तन्खा ने ट्वीट में लिखा कि-

'निश्चित रूप से राहुल गांधी को न्याय मिलेगा और जल्द ही लोकसभा में वापस आएंगे। न्याय में देरी होती है, लेकिन कभी इनकार नहीं होता। ग्वालियर में युवक कांग्रेस की रैली में मैंने अपनी राज्यसभा सीट राहुल जी को ऑफर की। आरजी (राहुल गांधी) के बिना संसद गरीब होगी। उनकी अनुपस्थिति से हमारे लोकतंत्र को ठेस पहुंचेगी'।

राहुल को निचली अदालत से सुनाई गई सजा पर भी तन्खा ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इंडियन पीनल कोड की 160 साल की हिस्ट्री में ऐसा पहले कभी नहीं, जैसा धारा 504 के मामले में राहुल गांधी को अधिकतम दो साल की सजा राहुल गांधी को दी गई है।

ये भी पढ़े- सबसे अमीर तन्खा और सबसे गरीब सुमित्रा, कविता समेत तीनों चुने गए निर्विरोध, जाएंगे राज्यसभा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+