सबसे अमीर तन्खा और सबसे गरीब सुमित्रा, कविता समेत तीनों चुने गए निर्विरोध, जाएंगे राज्यसभा
Richest Tankha and poorest Sumitra, all three including Kavita were elected, will go to Rajya Sabha मध्यप्रदेश कोटे से राज्यसभा की तीन सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामांकन प्रक्रिया की अंतिम खाना-पूर्ति संपन्न हो गई।
जबलपुर, 03 जून: आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश कोटे निर्धारित तीन सीटों के लिए निर्वाचन निर्विरोध रहा। कांग्रेस की ओर से लगातार दूसरी बार विवेक कृष्ण तन्खा और भाजपा ने महिलाओं के रूप में दो नए चेहरे सुमित्रा बाल्मीक और कविता पाटीदार को उम्मीदवार बनाया था। शुक्रवार को तीनों उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जांच में नामांकन सही पाए गए। किसी भी तरह का कोई भी अड़ंगा नहीं लगा। जल्द ही चुनाव प्रक्रिया के तहत तीनों सदस्य राज्यसभा की सीढ़ी चढ़ेंगे।

मध्यप्रदेश कोटे से राज्यसभा की तीन सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामांकन प्रक्रिया की अंतिम खाना-पूर्ति संपन्न हो गई। जबलपुर से ताल्लुक रखने वाले कांग्रेस की ओर से विवेक कृष्ण तन्खा, भाजपा से सुमित्रा बाल्मीक और महू से कविता पाटीदार आती हैं। 29 जून को बीजेपी की ओर से एमजे अकबर, संपत्तिया उईके और कांग्रेस की तरफ से विवेक कृष्ण तन्खा का कार्यकाल समाप्त हो रहा हैं। शुक्रवार की दोपहर 3 बजे तक नाम वापिसी का वक्त निर्धारित था। इन तीनों के अलावा अन्य किसी और ने नामांकन दाखिल नहीं किया था। खाली पदों की संख्या के हिसाब से ही तीन उम्मीदवारों के नामांकन होने से निर्वाचन की स्थिति नहीं बनी, लिहाजा तीनों निर्विरोध चुन लिए गए।

Recommended Video
तीनों में सबसे अमीर विवेक कृष्ण तन्खा
मप्र से राज्यसभा पहुँचने वाले इन तीनों उम्मीदवारों में चल-अचल संपत्ति के हिसाब से सबसे अमीर विवेक कृष्ण तन्खा हैं। तन्खा सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील है। साथ ही हर वर्ग के लोगों में उनकी गहरी पैठ हैं। जानते है इस उम्मीदवार के पास कितनी संपत्ति है-
विवेक कृष्ण तन्खा - विवेक कृष्ण तन्खा की उम्र 65 वर्ष है। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से LLB किया है। मप्र में दिग्विजय सरकार के वक्त तन्खा मध्य प्रदेश के सबसे कम उम्र के एडवोकेट जनरलों में से एक थे। अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल भी रह चुके है। तन्खा लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके है, जिसमें वह हार गए थे। जबलपुर के रहने वाले तन्खा के पास लगभग 46 करोड़ की चल संपत्ति है। ढाई करोड़ की कार, मोटर सायकिल के अलावा लगभग 44 करोड़ की अचल संपत्ति है।
सुमित्रा बाल्मीक - जबलपुर की ही रहने वाली सुमित्रा बाल्मीक की उम्र 67 वर्ष है। मप्र के भोज विश्वविद्यालय से स्नातक बीए पास किया है। 1993 में भाजपा की सदस्यता लेने के बाद पार्टी में सक्रिय रही। फिर 1999 में पहली बार नगर निगम चुनाव में पार्षद की टिकिट मिली और जीत हासिल की। उसके बाद दो बार और नगर-निगम की पार्षद चुनी गई। तत्कालीन नगर सत्ता में अध्यक्ष के रूप में भी निर्वाचित हुई। उसके बाद भाजपा प्रदेश संगठन में उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी गई थी, जिसे वह निभा रही है। सुमित्रा के पास 2 लाख 85 हजार रुपये की चल संपत्ति और 15 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। उन पर 3 लाख 40 हजार रुपये का कार लोन भी है।
कविता पाटीदार - तीनों उम्मीदवारों में सबसे कम उम्र महू की रहने वाली कविता पाटीदार की है। 47 वर्षीय कविता ने एमए किया है। युवा विचारधारा, पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाने का उन्हें प्रतिफल मिला। जिला पंचायत अध्यक्ष भी रही, इसके अलावा वर्तमान में उन्हें युवा मोर्चा का प्रभार दिया गया था। कविता के पास 3 लाख 46 हजार रुपये की चल संपत्ति है। इंदौर में फ्लैट और महू में करीब 46 लाख 50 हजार कीमत का मकान अचल संपत्ति है।
ये भी पढ़े-POWER POINT: शून्य से शिखर तक एक दलित नेत्री की कहानी, पहुंचेंगी राज्यसभा












Click it and Unblock the Notifications