Damoh: मध्य प्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशियों की दूसरी सूची आने से पहले छलका राजा पटेरिया का दर्द

Damoh News, दमोह। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए मध्यप्रदेश में कांग्रेस अपनी दूसरी लिस्ट जारी करने की तैयारी में है। भोपाल लोकसभा सीट से दिग्विजय सिंह मैदान में हैं तो दूसरी तरफ सीएम कमलानथ खुद उनको जीत दिलाने में जुटे हैं। इसी बीच दूसरी लिस्ट में शामिल नामों पर कांग्रेस के अंदरखाने में विरोध के स्वर उठने लगे हैं।

raja pateriya damoh

दमोह संसदीय क्षेत्र से हाल ही में बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व मंत्री डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया को टिकट देने की बात सामने आ रही है। इसी वजह से दिग्विजय सरकार में मंत्री रहे हटा के दिग्गज नेता राजा पटेरिया ने सार्वजनिक रूप से जातिगत-राजनीति की निंदा की है। पटेरिया का दर्द भी छलक उठा है और वो गाहे-बगाहे दावेदारी पेश कर रहे हैं।

जानिए दमोह लोकसभा सीट का इतिहास

दरअसल, राजा पटेरिया इलाके के कद्दावर नेता हैं और दमोह के साथ खजुराहो लोकसभा क्षेत्र से टिकट के दावेदार हैं। कांग्रेस ने पिछले चुनाव में उन्हें खजुराहो सीट से उम्मीदवार बनाया था। लेकिन, उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था। अब टिकट का आसरा देख रहे पटेरिया के अंदर टिकट कटने का डर बैठ गया है, लिहाजा दिल के दर्द होठों पर आ गए।

इशारों-इशारों में की जातिगत राजनीति की निंदा

राजा पटेरिया ने खुद की टिकट कटने और डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया का नाम लगभग तय होने पर सीधे तौर पर तो कुछ नहीं कहा, मगर इशारों में बहुत कुछ बयां कर गए। जातिवाद की राजनीति पर निशाना साधते हुए पटेरिया ने कहा कि जातिवाद की राजनीति का जनता को मुँह तोड़ जवाब देना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+