'कांग्रेस जिन्ना के रास्ते पर चल रही है', प्रमोद कृष्णम ने कहा-राहुल गांधी भारत को विदेश में नंगा करते हैं

Youth With Sanatan: मध्य प्रदेश के उज्जैन के मोनी तीर्थ आश्रम में 'यूथ विद सनातन' के कार्यक्रम में पहुंचे आचार्य प्रमोद कृष्णम ने मीडिया कर्मियों से चर्चा करते हुए कहा कि महात्मा गांधी की कांग्रेस आज मोहम्मद अली जिन्ना के रास्ते पर चल रही है। इसीलिए राहुल गांधी जी देश के बाहर जाते हैं तो देश को नंगा करने का काम करते हैं।

इस दौरान उन्होंने तिरुपति मंदिर के प्रसाद को लेकर चल रहे विवाद पर कहा कि यह सनातन धर्म को नष्ट करने की एक षड्यंत्र है। उन्होंने सनातन धर्म को बचाने और सशक्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार से ठोस कदम उठाने का भी आग्रह किया है।

Congress through Jinnah Acharya Pramod Krishnam

आचार्य प्रमोद ने कहा कि सनातन आगे बढ़ेगा और मजबूत होगा, तभी भारत आगे बढ़ेगा। सनातन और भारत को एक दूसरे से अलग नहीं किया जा सकता। भारत को अगर विश्व गुरु बनाना है। तो सनातन को और अधिक शक्तिशाली करना पड़ेगा। पूरे देश में एक सनातन अभियान का स्वरूप लेगा।

इस दौरान उन्होंने कहा कि कुछ विदेशी शक्तियां और राजनीतिक लोग मिलकर भारत को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। तिरुपति मंदिर का जो प्रकरण है वह भारत में सनातन धर्म को नष्ट करने का एक षड्यंत्र है।

राहुल गांधी के अमेरिका में दिए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी उस पार्टी के नेता हैं कि जिस पार्टी के नेताओं ने इस देश को आजाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह कांग्रेस अब महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू,सरदार पटेल की कांग्रेस थी। लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि महात्मा गांधी की कांग्रेस अब मोहम्मद अली जिन्ना के रास्ते पर चल रही है।

राहुल गांधी जब देश बाहर जाते हैं तो देश को नंगा करने का काम करते हैं। देश को अपमानित करने का काम करते हैं। लोकतंत्र का सौंदर्य यह है कि सरकार के फैसले की आलोचना की जाए, लेकिन यह भारत के अंदर की जानी चाहिए। देश के बाहर इस प्रकार की आलोचना को भारत का भी स्वीकार नहीं करेगा।

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि भारत के लोकतंत्र में इस तरह की भाषा की बिल्कुल परमिशन नहीं है। स्वस्थ लोकतंत्र में पक्ष हो या विपक्ष सभी भाषा की भाषा की मर्यादा रखनी चाहिए। पिछले कुछ दिनों में यह देखने को मिला है कि भाषा की मर्यादा टूटी है। देश के पीएम मोदी तक को गालियां दी जा रही हैं। विपक्ष को इस बारे में सोचना चाहिए। राहुल गांधी को लेकर दिए गए बयान की मैं निंदा करता हूं। इस तरह की भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि 'वन नेशन, वन इलेक्शन' और 'एक विधान, एक संविधान' से भारत मजबूत होगा। मैं भारत के पीएम मोदी से मांग करता हूं कि 'वन नेशन, वन इलेक्शन' जल्द ही लागू किया जाए। यूनिफॉर्म सिविल कोड भी जल्द लागू किया जाना चाहिए ताकि कोई भी भाषा, धर्म और जाति के नाम पर हमारे देश का विभाजन नहीं कर सके। हिंदू सिविल कोड भी बहुत आवश्यक है।

साधु-संतों के चार बच्चों के बयान पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि भारत की बढ़ती आबादी देश के लिए खतरा है। इसलिए सरकार को जनसंख्या नियंत्रण कानून बनना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+