कांग्रेस प्रत्याशियों की फाइनल लिस्ट पर आज भी नहीं हो सका फैसला, अगले 4-5 दिन में हो सकता है ऐलान

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों को अंतिम रूप देने के लिए आज दिल्ली में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। इस बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कमलनाथ, केसी वेणुगोपाल और जितेंद्र सिंह समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। हालांकि, कांग्रेस प्रत्याशियों की फाइनल लिस्ट पर आज भी फैसला नहीं हो सका। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक प्रत्याशियों की फाइनल लिस्ट पर मुहर 6 से 7 बाद ही लग सकेगी।

कमलनाथ बोले- 130-140 सीटों पर चर्चा हो गई
वहीं बैठक से बाहर निकलने के बाद कमलनाथ ने कहा कि करीब 130-140 सीटों पर चर्चा हुई है। अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। फिर से बैठक होगी। जिसमें प्रत्याशियों का ऐलान किया जाएगा। कमलनाथ ने इस दौरान मध्य प्रदेश के वर्तमान सीएम शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूरा प्रदेश सीएम शिवराज सिंह चौहान को समझ गया है। पत्रकारों ने जब पूछा कि शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि उनकी पार्टी सरकार बनाएगी तो इसपर जवाब देते हुए कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सिंह की कलाकारी समाप्त होने वाली नहीं है लेकिन प्रदेश की जनता उन्हें समझ चुकी है।

Madhya Pradesh Assembly Election 2023

शर्त पर खड़ा उतरने वालों को ही मिलेगा टिकट
वहीं केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद कांग्रेस नेता जितेंद्र सिंह ने कहा कि आज सीईसी की बैठक हुई और बैठक में, हमने लगभग 230 सीटों पर चर्चा की है। हमने अलग-अलग मानदंडों पर चर्चा की है, अभी नाम फाइनल नहीं हुए हैं लेकिन अगली बैठक में हम कोशिश करेंगे। ज्यादातर सीटों पर चर्चा हो चुकी है। जीतने की क्षमता सबसे बड़ी कसौटी है, जो तीन बार लगातार हारे हैं, उन्हें टिकट नहीं मिलेगा। जिले के बाहर के नेताओं को टिकट नहीं मिलेगा। जितेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के विधायकों के बीच किसी तरह की नाराजगी नहीं है। हमने अधिक उम्र के विधायकों से भी बात की है और उन्हें मना लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+