मध्य प्रदेश: शिवराज सरकार का विरोध करना कंप्यूटर बाबा को पड़ा महंगा, दिगंबर अखाड़े से हुए निष्कासित

भोपाल। मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार का विरोध करना कंप्यूटर बाबा को महंगा पड़ा है। शिवराज सरकार के खिलाफ लगातार मोर्चा खोले कंप्यूटर बाबा को दिगंबर अखाड़े से निष्कासित कर दिया गया है। इस बात का ऐलान अखाड़े के ही नरेंद्र गिरी ने किया है। कंप्यूटर बाबा को अखाड़े से निष्कासित करने के बाद उनके कुंभ में शामिल होने पर भी रोक लग गई है।

मध्य प्रदेश: शिवराज सरकार का विरोध करना कंप्यूटर बाबा को पड़ा महंगा, दिगंबर अखाड़े से हुए निष्कासित

शिवराज सरकार में थे राज्यमंत्री

आपको बता दें कि कंप्यूटर बाबा को शिवराज सिंह चौहान की सरकार में राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया था। बीते कुछ दिनों से कंप्यूटर बाबा लगातार सरकार का विरोध कर रहे हैं तथा शिवराज सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। बाबा काफी वक्त से नर्मदा मंत्रालय बनाने की मांग को लेकर सरकार का विरोध कर रहे हैं।

मध्य प्रदेश: शिवराज सरकार का विरोध करना कंप्यूटर बाबा को पड़ा महंगा, दिगंबर अखाड़े से हुए निष्कासित

मन की बात से शिवराज सरकार का किया विरोध

कंप्यूटर बाबा ने मन की बात के जरिए शिवराज सरकार के खिलाफ अभियान शुरू किए हुए हैं। हाल ही में कंप्यूटर बाबा ने 23 और 30 अक्टूबर के ग्वालियर और इंदौर में मन की बात संत समागम किया था। अब 4 नवंबर को खंडवा,11 को रीवा और 23 नवंबर को जबलपुर में संतों के समागम में मन की बात की तैयारी में हैं।

मध्य प्रदेश: शिवराज सरकार का विरोध करना कंप्यूटर बाबा को पड़ा महंगा, दिगंबर अखाड़े से हुए निष्कासित

कुंभ में नहीं हो सकेंगे शामिल

कंप्यूटर बाबा मन की बात में नर्मदा में अवैध खनन, गौरक्षा और मंदिर निर्माण जैसे कई मुद्दों पर लगातार चर्चा कर सरकार का विरोध कर रहे हैं। विधानसभा चुनावों से पहले शिवराज सरकार बाबा को मनाने की तैयारी में थी लेकिन बाबा नहीं माने और उनको अखाड़ें से निकाल दिया गया जिस कारण अब वे कुंभ का भी हिस्सा नहीं रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+