MP News: नहीं भरा 10 लाख से ज्यादा का बिजली का बिल, कलेक्टर ने भेजे नोटिस
मध्यप्रदेश के मुरैना में सभी विभाग अपने बकाया बिलों की राशि शीघ्र ही बिजली विभाग को भुगतान करें। जिन विभागों की बकाया राशि 10 लाख या उससे अधिक है वह भुगतान राशि जमा ना होने ने कारण लिखित में मेरे संज्ञान में लायें। जिन घटकों के कारण विभाग की रैंकिंग प्रभावित होती है सभी अधिकारी उन पर स्वतः कार्य करें। यह निर्देश कलेक्टर अंकित अस्थाना ने कलेक्टर सभागार में आयोजित टाईम लिमिट बैठक में दिए।
इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत कमलेश भार्गव, नगर निगम कमिश्नर सत्येन्द्र धाकरे, एडीएम सीबी प्रसाद, संयुक्त कलेक्टर, समस्त एसडीएम, समस्त विभागों के जिला अधिकारी, जनपद सीईओ एवं नगरीय निकायों के सीएमओ उपस्थित थे।

कलेक्टर ने जारी किया नोटिस
कलेक्टर ने कई विभागों के बिजली बिल 10 लाख से ऊपर थे, उन्हें नोटिस जारी करने के निर्देश देते हुए कहा कि 48 घंटे में जो विभाग भुगतान ना करने का कारण मेरे समक्ष में उपस्थित होकर नहीं करेगा तो उस संबंधित अधिकारी पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। कार्यवाही करने वाले विभागों जिनके उपर 10 लाख के ज्यादा बकाया बाकी है उनमें पंचायत विभाग, नगर निगम जलापूर्ति, स्कूल शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, टेक्निकल एजुकेशन एवं स्किल डवलपमेन्ट, नगरनिगम स्ट्रीट लाईट, महिला एवं बाल विकास , पुलिस, पीएचई, वाटर रिर्सोसेस, आदिम जाति कल्याण, पीडब्ल्यूडी, राजस्व, वन विभाग शामिल हैं।
लंबित शिकायतों का 50 प्रतिशत निराकरण करवाना सुनिश्चित करें
कलेक्टर अंकित अस्थाना ने सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए कहा कि, सभी अधिकारी प्राप्त शिकायतों का 80 प्रतिशत संतुष्टिपूर्वक एवं 50 दिवस से ऊपर लंबित शिकायतों का 50 प्रतिशत निराकरण करवाना सुनिश्चित करें। 3 माह से जो गति बनी हुई है अधिकारी उसे जारी रखें। रोटरी क्लब के तहत चल रही एक्टिविटीज को अधिकारी गंभीरता से लें एवं शिविर में अपना योगदान दें। सभी राजस्व अधिकारी ध्यान दें वसूली, फार्मर आईडी के विषय प्राथमिकता से ना हटें। कलेक्टर ने सभी तहसीलदारों को उपार्जन से संबंधित सत्यापन जल्द खत्म करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने अंतरविभागीय मुद्दों को विस्तार से सुना।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश के मुरैना में सभी विभाग अपने बकाया बिलों की राशि शीघ्र ही बिजली विभाग को भुगतान करें। जिन विभागों की बकाया राशि 10 लाख या उससे अधिक है वह भुगतान राशि जमा ना होने ने कारण लिखित में मेरे संज्ञान में लायें। जिन घटकों के कारण विभाग की रैंकिंग प्रभावित होती है सभी अधिकारी उन पर स्वतः कार्य करें। यह निर्देश कलेक्टर अंकित अस्थाना ने कलेक्टर सभागार में आयोजित टाईम लिमिट बैठक में दिए।
ये भी पढ़े- MP News: MPEB कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, भत्ते में हुई दोगुनी बढ़ोतरी












Click it and Unblock the Notifications