MP: दिव्यांग बच्चों संग कलेक्टर ने मनाई दिवाली, साथ खाया खाना, खूब फोड़े पटाखे
मध्यप्रदेश के झाबुआ में कलेक्टर नेहा मीना ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र प्रांगण में स्थित सीडब्ल्यूएसएन होस्टल के मूक-बधिर बच्चों के साथ दिवाली मिलन समारोह मनाया। कलेक्टर नेहा मीना हर त्यौहार पर सीडब्ल्यूएसएन होस्टल में दिव्यांग बच्चों के साथ मनायी जाने वाली परम्परा को जारी रखा।
कलेक्टर ने दिवाली मिलन समारोह पर समस्त बच्चों को कम्बल और मिठाई वितरित कर, बच्चों के साथ पटाखे जलाये, साथ ही बच्चो के संग बैठकर भोजन ग्रहण किया।

कलेक्टर ने साइन लैंग्वेज में बच्चों के साथ बात करी, साथ ही कहा कि सीडब्ल्यूएसएन हॉस्टल के बच्चों के प्रति विशेष लगाव है, हर पर्व उनके साथ सेलीब्रेट करने में आनन्द का अनुभव होता है और बच्चों के बीच पहुंच कर सदैव अपनत्व का एहसास होता है। सभी बच्चे दिपावली पर्व पर घर गये थे, अभी होस्टल पँहुचे है, साथ ही कुछ नये बच्चों का भी प्रवेश हुआ है जो कि कम उम्र के है तो इस प्रकार उनके बीच पहुंचने पर बच्चें उत्साहित नजर आए। मौसम परिवर्तन के साथ गुलाबी ठण्ड की शुरुआत में कम्बल की आवश्यकता महसूस हुई इसलिए बच्चों को भेंट दी गयी। इस दौरान बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।
कलेक्टर नेहा मीना द्वारा सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में विभाग अंतर्गत स्वीकृत, भरे एवं रिक्त पदों की जानकारी ली गई। जिले में कुल 11 हजार 479 दिव्यांगजन है। केन्द्र शासन द्वारा संचालित योजनाओं की भी समीक्षा की गई साथ ही राज्य शासन द्वारा संचालित पेंशन वितरण के लाभार्थियों की समीक्षा की गई। जिसमें 21 हजार 681 लाभार्थियों को लाभ दिया जा चूका है। विवाह प्रोत्साहन योजना अंतर्गत कुल 11 लाभार्थी लाभान्वित हो चुके है। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के उप संचालक पंकज सांवले द्वारा बताया गया कि, स्पर्श पोर्टल पर छूटे हुए दिव्यांगजनों हेतु कुल 782 परिवारों का सर्वे कराया गया। कलेक्टर द्वारा स्पर्श पोर्टल पर छूटे हुए दिव्यांगजनों का पंजीकरण कराने के निर्देश दिए।
ये भी पढ़े- 'हिंदू को पटाखे फोड़ने से कोई कैसे रोक सकता है...', इंदौर में CM मोहन यादव ने कही बड़ी बात












Click it and Unblock the Notifications