'हिंदू को पटाखे फोड़ने से कोई कैसे रोक सकता है...', इंदौर में CM मोहन यादव ने कही बड़ी बात
मध्य प्रदेश के इंदौर में दीपावली के बाद पटाखे फोड़ने को लेकर हुए विवाद में सियासत तक हमने का नाम नहीं ले रही जहां लगातार इस मामले पर बयान बाजी का सिलसिला भी जारी है वहीं अब एक बार फिर इंदौर आए कम डॉक्टर मोहन यादव ने इंदौर के छतरीपुरा में हुए दंगों को लेकर बड़ा बयान दिया है।
इंदौर आए CM डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, पहले भी कहा था, एक बार फिर दोहराता हूं, मध्य प्रदेश में हम सभी धर्म का सम्मान करते हैं, लेकिन यदि कोई कानून हाथ में लेता है, तो सरकार इसे बर्दाश्त नहीं करती है। इसलिए, यदि दीपावली पर हिंदू समाज पटाखे फोड़ता है, तो कोई कैसे रोक सकता है, और अगर रोकेगा तो यह मध्य प्रदेश सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी।

कैलाश विजयवर्गीय ने की पीड़ितों से मुलाकात
मध्य प्रदेश के इंदौर में छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में हुए विवाद के बाद कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय दंगा पीड़ितों से मिलने पहुंचे हैं, जहां कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दंगा पीड़ितों से मुलाकात करने के साथ ही उन्हें उचित मदद का आश्वासन भी दिया है।
दंगा पीड़ितों के बीच पहुंचे कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से जब पीड़ित महिलाएं मिली तो उन्होंने कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से कॉलोनी में रहने वाले असामाजिक तत्वों की शिकायत की, जिसके बाद कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने महिलाओं को उचित मदद का आश्वासन दिया है। वहीं कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने महिलाओं को झांसी की रानी कहकर संबोधित भी किया।
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में दिवाली त्योहार पर पटाखा फोड़ने की बात पर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस बीच एक पक्ष के लोग जब पटाखे फोड़ रहे थे तो दूसरे पक्ष के लोगों ने इन्हें रोकने की कोशिश की, इस दौरान विवाद के बीच दूसरे पक्ष के लोगों ने बच्चों समेत गर्भवती महिला को मारपीट करते हुए गर्भ गिराने तक की धमकी दी थी।
उपद्रव में कुछ लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है, तो वहीं कुछ लोगों के साथ मारपीट की घटना भी हुई है। उपद्रव की पीड़िता ने बताया कि, दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे मारपीट करने के साथ ही गर्भ गिराने तक की धमकी दी थी। वहीं बच्चियों के साथ भी छेड़छाड़ और मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था। इधर, पुलिस ने शिकायत के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
ये भी पढ़े- 'मेरे हाथ लग गए तो उल्टा लटका दूंगा...', अशांति फैलाने वालों को कैलाश विजयवर्गीय का अल्टीमेटम












Click it and Unblock the Notifications